Last Updated:
Why Karan Johar Unfollowed Several Bollywood Celebrities: मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा और अनोखा कदम उठाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कई करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अनफॉलो कर दिया है. लोगों को भनक लगी तो सवाल होने लगा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. सवाल हुए तो करण जौहर ने इसका जवाब भी दिया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बार वजह उनकी किसी फिल्म या शो नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर किया गया बड़ा बदलाव है. करण जौहर ने अचानक कई बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया, जिनमें उनके बेहद करीबी माने जाने वाले काजोल, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और मनीष मल्होत्रा जैसे नाम शामिल हैं.

गुरुवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि करण जौहर की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट अचानक काफी छोटी हो गई है. 17 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले करण अब केवल 78 अकाउंट्स को फॉलो कर रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई लोगों ने इसे बॉलीवुड में रिश्तों में दरार से जोड़ना शुरू कर दिया. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram

हालांकि, बढ़ती अटकलों के बीच करण जौहर ने खुद सामने आकर पूरी बात साफ कर दी. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि यह किसी विवाद या लड़ाई की वजह से नहीं, बल्कि ‘डिजिटल डिटॉक्स’ का हिस्सा है. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने लिखा- ‘यह एक डिजिटल डिटॉक्स है. मैं हर किसी को अनफॉलो कर रहा हूं ताकि इंस्टाग्राम पर बिताए समय और ऊर्जा को कम कर सकूं. भगवान के लिए, यह कोई राष्ट्रीय समाचार नहीं हो सकता। कृपया क्लिकबेट कहीं और करें. यह बेतुका है!’ फोटो साभार-@karanjohar/Instastories

करण ने जिन प्रमुख हस्तियों को अनफॉलो किया है, उनमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, काजोल जैसे कई सेलेब्स हैं. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram

खास बात यह है कि अब करण जौहर किसी भी बॉलीवुड एक्टर को फॉलो नहीं कर रहे हैं. उनके फॉलोइंग लिस्ट में अब मुख्य रूप से धर्म प्रोडक्शंस CEO अपूर्वा मेहता, बिजनेस पार्टनर आदर पूनावाला और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम बचे हैं. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram

करण जौहर की लेटेस्ट प्रोडक्शन फिल्म चांद मेरा दिल हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे स्टारर इस फिल्म को मिली समीक्षाएं मिश्रित रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अभी तक करीब 20 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ पर भी नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के हीरो को भी उन्होंने अनफॉलो कर दिया है. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram

