Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यराजस्तानपाली में तेज हवा के बाद हुई बारिश: रात 8 बजे...

पाली में तेज हवा के बाद हुई बारिश: रात 8 बजे दोबारा हुई बरसात, मौसम ठंडा होने पर गर्मी से मिली राहत – Pali (Marwar) News



पाली में दिन भर तेज गर्मी के बाद शाम को मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बरसात के बाद मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

.

शहर में शाम को तेज हवा के बाद बारिश हुई, रात करीब सवा आठ बजे फिर तेज बरसात शुरू हो गई। जिले के सोजत, रोहट सहित कई क्षेत्रों में तेज बरसात हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बुधवार को पाली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में 13 KM प्रति घंटे की स्पीड से हीट वेव चली। ऐसे में दोपहर के समय घरों से निकलने वाले लोगों को गर्मी से काफी परेशान होना पड़ा। शाम होती ही ठंडी हवा चली और फिर बरसात हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। पाली शहर सहित जिले में कई जगह अच्छी बरसात हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments