नई दिल्ली (IIM Ahmedabad Selection Criteria). कैट परीक्षा की तैयारी कर रहा हर कैंडिडेट आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन के ख्वाब सजाता है. आईआईएम अहमदाबाद देश का नंबर 1 मैनेजमेंट कॉलेज है. यहां से एमबीए करके लाइफ सेट हो जाती है. लेकिन आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन मिल पाना आसान नहीं है. यहां का सिलेक्शन क्राइटेरिया अन्य एमबीए कॉलेज से बहुत अलग और कठिन है. NIRF रैंकिंग में कई सालों से आईआईएम अहमदाबाद नंबर 1 पोजिशन पर है.
IIM Ahmedabad Selection Criteria: आईआईएम अहमदाबाद चयन प्रक्रिया
आईआईएम अहमदाबाद में चयन प्रक्रिया का आधार काफी हाई है. यहां NC-OBC के लिए 90 (ओवरऑल) और 80 (सेक्शनल), SC: 85 / 75, ST: 75 / 65 कट ऑफ तय की गई है. PwD श्रेणियों में भी इसी अनुसार दाखिला मिलता है. आईआईएम अहमदाबाद में कैट का हाई स्कोर केवल शुरुआती स्क्रीनिंग के लिए है. अब सेक्शनल को पास करना आसान नहीं है. अगर कैट और अन्य चरणों में ओवरऑल स्कोर या सेक्शनल पूरा नहीं कर पाए तो शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा.
IIM Ahmedabad Admission 2026: आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन कैसे मिलेगा?
IIM Ahmedabad Admission Process: आईआईएम में एडमिशन का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
1. कैट में कट-ऑफ (ओवरऑल+सेक्शनल)
नया न्यूनतम कट-ऑफ (CAT 2025):
एनसी-ओबीसी: ओवरऑल ≥ 90, सेक्शनल ≥ 80
एसटी: ओवरऑल ≥ 75, सेक्शनल ≥ 65
सेक्शनल में न्यूनतम स्तर पास करना जरूरी है.
सीएस = 65% (नॉर्मलाइज्ड कैट)+35% (एप्लिकेशन रेटिंग)
3. स्नातक में कट-ऑफ (80th परसेंटाइल)
4. अंतिम चयन – WAT, पीआई और फाइनल कंपोजिट स्कोर (FCS)
पर्सनल इंटरव्यू (PI): 50%
कैट (नॉर्मलाइज्ड): 25%
IIM Ahmedabad Package: पैकेज के मामले में भी नंबर 1
आईआईएम अहमदाबाद टॉप क्लास फैकल्टी, रिसोर्सेस और एकेडमिक्स के लिए जाना जाता है. यहां से पासआउट कैंडिडेट्स का एवरेज पैकेज आमतौर पर 35 लाख से ज्यादा होता है. साल 2023 में एक शख्स को यहां से एमबीए करने के बाद 1 करोड़ से ज्यादा का सालाना पैकेज ऑफर किया गया था. कई विदेशी कंपनियां भी यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य टॉप लेवल कंपनियों में भी आईआईएम पासआउट्स को प्लेसमेंट मिलता है.

