आजमगढ़ में बड़ी-बड़ी कंपनियों के बनाए जा रहे थे नकली उत्पाद कंपनी की टीम ने की छापेमारी।
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में पतंजलि के नकली प्रोडक्ट की पैकिंग और बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से आए कंपनी के अधिकारियों की टीम ने पुलिस टीम के साथ सरायमीर थाना क्षेत्र में छापेमारी की।
.
इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में पतंजलि के नकली प्रोडक्ट बरामद किए गए। इन सभी उत्पादों को आने वाले त्योहारों में खपाने की तैयारी चल रही थी। इस छापेमारी में मौके पर खुले सरसों के तेल को पतंजलि और फ्रीडम ब्रांड की बोतलों में भरकर बनाया जा रहा था। एक दिन पूर्व हुई कार्रवाई के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिन उत्पादों के नकली माल तैयार किया जा रहे थे। उनमें हार्पिक पतंजलि फ्रीडम जैसे बड़ी-बड़ी कंपनियों के उत्पाद थे।
आजमगढ़ के सरायमीर में बन रहे थे नकली सरसों के तेल।
हार्पिक टॉयलेट क्लीनर की बोतल में भरा जा रहा था नकली माल
इस छापेमारी की जांच में पाया गया की हार्पिक टॉयलेट क्लीनर के बोतल में नकली केमिकल भर कर बाजारों में खपाया जा रहा था। लूज तेल को भी नई बोतलों में पैक किया जा रहा था। इसके अलावा हार्पिक टॉयलेट क्लीनर का खाली बोतल व हार्पिक पर लगने वाला स्टीकर तथा लूज हार्पिक लिक्विड भी बरामद किया गया। छापे के दौरान हार्पिक, पतंजलि, फ्रीडम, जैसे नामी उत्पादों के नकली रैपर, भरी व खाली बोतलें भारी मात्रा में पाई गईं। पूछताछ में मौके पर मौजूद आरोपी ने अपना नाम सन्नी गौड निवासी कदन पट्टी थाना –सरायमीर,जनपद –आजमगढ़ बताया। स्थल का कोई खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण नहीं पाया गया। इसके साथ ही कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत सरायमीर थाने में दर्ज कराई गई।

आजमगढ़ के सरायमीर में बन रहे थे नकली हार्पिक।
इतने उत्पादों को किया गया जब्त
पतंजलि कंपनी की दिल्ली से आई टीम ने पुलिस के साथ मिलकर इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में सामानों को जब्त किया है। जिनमें हार्पिक टॉयलेट क्लीनर 250 एमएल का भरा बोतल 480 पीस (2) हार्पिक का टॉयलेट क्लीनर खाली बोतल 120 पीस (3) हार्पिक टॉयलेट क्लीनर का स्टीकर कल 2248 पीस (4) हार्पिक का केमिकल लूज दो टीन के डब्बे में भरा (5) Freedom mustard oil का बोतल भरा 80 पीस (6) पतंजलि सरसों तेल का भरा बोतल 82 पीस,(7) खाली बोतल तेल का 210 पीस,(8) तेल के बोतल का ढक्कन 46 पीस(9) 15 litter Loos तेल (10) पतंजलि तेल का स्टीकर 850 पीस,(11) Freedom सरसों तेल का स्टीकर 1652 पीस कुल जब्ती का मूल्य लगभग 50,000 रुपये माना गया है।
कंपनी के जांच अधिकारी नीरज गौड की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिले में लगातार नकली उत्पादों का प्रोडक्शन किया जा रहा है। कई मामले सामने आते हैं और कई मामले दफन हो जाते हैं।

