Last Updated:
Chasoti Tragedy: चसोटी त्रासदी को आज 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन राहत और बचाव कार्यों पर अब भी उच्च स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है. मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी, गृह सचिव और डीआईजी स्तर के अधिकारी मौके पर रहकर पू…और पढ़ें
चसोटी त्रासदी को आज 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन राहत और बचाव कार्यों पर अब भी उच्च स्तर से लगातार नजर रखी जा रही हैचसोटी में आई आपदा की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने वहां का दौरा किया. इसके बाद डिविजनल कमिश्नर, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP), सेना के कमांडर, SDRF और NDRF की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं. इन सभी ने बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया.

उच्च स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी
DIG स्तर के अधिकारियों का लगा कैंप

DIG स्तर के अधिकारी खुद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख कर रहे हैं. हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि खोज कार्य में किसी तरह की बाधा न आए. सेना, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें लगातार संयुक्त रूप से काम कर रही हैं और हर संभव प्रयास कर रही हैं कि जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों की मदद हो सके.
इस त्रासदी ने राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों गलियारों में हलचल मचा दी है. जहां एक ओर सरकार लगातार राहत कार्यों की प्रगति पर नजर रख रही है, वहीं विपक्ष भी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर प्रशासन से तेज और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहा है.

