Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिंगरौली में बिजली गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत: बारिश...

सिंगरौली में बिजली गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत: बारिश में खेलते समय हादसा, पिता की इकलौती संतान थी – Singrauli News


सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के भकुआर गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे बिजली गिरने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस शाह पिता लंका प्रसाद शाह के रूप में हुई है। वह अपने पिता की इकलौती संतान था।

.

बारिश में खेलते समय हादसा

थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि प्रिंस अपने चार-पांच दोस्तों के साथ बारिश में खेल रहा था। वे सभी एक छत के नीचे खड़े थे, लेकिन प्रिंस संभवतः छत के उस हिस्से में था, जहां बारिश का पानी आ रहा था, तभी अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद बाकी बच्चे सुरक्षित हैं।

पुलिस ने बताया कि साथी बच्चों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि प्रिंस उस वक्त छत के नीचे नहीं था, जबकि बाकी बच्चे पिलर के सहारे खड़ी छत के नीचे खड़े थे।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments