Sunday, April 12, 2026
Homeदेशबंगाल की खाड़ी से उठी तबाही, कश्मीर से गुजरात तक त्राहिमाम, बिहार...

बंगाल की खाड़ी से उठी तबाही, कश्मीर से गुजरात तक त्राहिमाम, बिहार में अलर्ट


Last Updated:

Mausam News: गुजरात के बनसकठा और कच्छ में भारी बारिश से बुरा हाल है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जमीन धंसने की खबर आ रही है. पंजाब में आई बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है. 50 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, बंगाल …और पढ़ें

गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आज के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए जुड़े रहें.

Weather News: उत्तर भारत का बारिश से बुरा हाल है. कई राज्य बाढ़ से त्रस्त हैं. पंजाब से लेकर गुजरात का बुरा हाल है, तो बिहार में कई इलाके बारिश के इंतजार में हैं. वहीं, मौसम विभाग ने अपने ताजा रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी का चक्रवाती सिस्टम रहेगा सक्रिय

  • स्काईमेट वेदर के अनुसार मानसून की बरसात को फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) ही बनाए रखेगा. यह सिस्टम अगले 4–5 दिन तक वहीं घूमता रहेगा और 12–13 सितंबर को कमजोर रूप में अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेगा. लेकिन इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा. चूंकि मानसून की विदाई का समय नज़दीक है, इसलिए ऐसे सिस्टम अब राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक पहुंचने में कमजोर पड़ जाते हैं.

पंजाब में 51 लोगों की जान गई

इधर पंजाब में भारी बारिश से आई बाढ़ ने अब तक 51 लोगों की जान ले ली है. वहीं, इस बाढ़ में अब तक 1.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें तबाह हो गई हैं. बचाव अभियान जारी है. वहीं, राहत वाली खबर है कि मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में पंजाब में किसी प्रकार के बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है और बाढ़ का जलस्तर भी कम होने लगा है.

गुजरात में मूसलाधार बारिश

गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है. पश्चिमी गुजरात के बनासकांठा के थराद में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई है. वहीं, कई क्षेत्रों में बाजार में पानी घुटनों तक भर आई है. सोमवार से शुरू बारिश का दौर अभी भी जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और राजस्थान के ऊपर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा में शिफ्ट कर चुका है. इसकी वजह से लोगों की बारिश से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अभी कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट यानी निगरानी मोड का अलर्ट जारी किया है.

जम्मू-कश्मीर में नई आफत

वहीं, जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद एक नई आफत के आने से लोग परेशान हैं. जम्मू ज़िले के खैरी गांव में इन दिनों हालात बेहद भयावह बने हुए हैं. अचानक जमीन में आई दरारों ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है. देखते ही देखते, लोगों की आंखों के सामने उनके सपनों का घर मलबे में बदल गया. गांव के अलग-अलग हिस्सों में तीन घर पूरी तरह से जमींदोज हो चुके हैं जबकि कई और मकानों की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं. लोग दहशत में हैं कि अगला नंबर कहीं उनके घर का न हो.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

बंगाल की खाड़ी से उठी तबाही, कश्मीर से गुजरात तक त्राहिमाम, बिहार में अलर्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments