Last Updated:
जेनिलिया देशमुख ने भाई निगेल डिसूजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने भाई के बर्थडे के मौके पर एक इमोशनल नोट लिखा और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं.
जेनेलिया डीसूजा अपने भाई के साथ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @geneliad)मुंबई. साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस जेनिलिया देशमुख के भाई निगेल डिसूजा शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. जेनिलिया ने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आज जब कोई मुझसे आकर कहता है, ‘आप निगेल डिसूजा की बहन हैं ना?’, तो, मुझे बहुत गर्व महसूस होता है.”
जेनेलिया डीसूजा, “तुमने अपनी मेहनत और लगन से सब कुछ हासिल किया है. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे निगु पिगु! तुम्हारे लिए आसमान भी छोटा है और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, जब भी तुम्हें मेरी जरूरत होगी.” पहली तस्वीर में जेनेलिया फुटबॉल मैदान पर एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे बच्चों के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं.
View this post on Instagram

