Saturday, July 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसाइकिल के विवाद में पिता-पुत्रों ने की युवक की हत्या: सिवनी...

साइकिल के विवाद में पिता-पुत्रों ने की युवक की हत्या: सिवनी की कुरई पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार – Seoni News


सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साइकिल ले जाने को लेकर हुए एक मामूली विवाद में एक पिता और उसके दो बेटों ने मिलकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्त

.

बरघाट एसडीओपी ललित गठरे के अनुसार, 9 सितंबर की रात कुरई पुलिस को सूचना मिली कि सिवनी जिला अस्पताल में एक व्यक्ति को गंभीर हालत में लाया गया है, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय कोमल प्रसाद बोपचे के रूप में हुई, जो बरघाट के धारनाकलां गांव का रहने वाला था।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के जीजा प्रकाश परिहार ने बताया कि उस रात करीब 11 बजे दराशी खुर्द गांव में कोमल प्रसाद का पंकज राहंगडाले, सरूपचंद राहंगडाले और अजय राहंगडाले से साइकिल ले जाने की बात पर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मिलकर कोमल पर लाठी और मुक्कों से हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल होने के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। बाद में इलाज के दौरान कोमल की मौत हो गई।

कुरई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पंकज राहंगडाले (27), अजय राहंगडाले (24) और सरूपचंद राहंगडाले (52) को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी दराशी खुर्द गांव के ही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments