Friday, July 31, 2026
Homeदेशट्रंप ने PM मोदी को दी जन्‍मद‍िन की बधाई, यूक्रेन जंग रुकवाने...

ट्रंप ने PM मोदी को दी जन्‍मद‍िन की बधाई, यूक्रेन जंग रुकवाने में मदद करने पर बोला-थैंक्‍यू


Last Updated:

Trump Call PM Modi :डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. इतना ही नहीं, उन्‍होंने यूक्रेन संकट रुकवाने में मदद करने पर पीएम मोदी को थैंक्‍यू भी बोला है. टैर‍िफ को लेकर तनाव के बीच पहली बार दोनों नेताओं के बीच सीधी बातचीत हुई है.

डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उन्‍हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. इतना ही नहीं, यूक्रेन संकट का समाधान निकालने में मदद करने पर पीएम मोदी को थैंक्‍यू भी बोला. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. टैर‍िफ की वजह से तनाव के बीच डोनाल्‍ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है. यह बातचीत हाल के समय में ठंडे पड़े संबंधों में नए भरोसे और गर्मजोशी का संदेश माना जा रहा. बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को एक्‍स पर टैग करते हुए लिखा, थैंक्‍यू मेरे दोस्‍त डोनाल्‍ड ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर दिए गए गर्मजोशी भरे शुभकामनाओं के लिए आपका धन्‍यवाद. आपकी ही तरह मैं भी भारत-अमेरिका की व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं.

ट्रंप ने क्‍या ल‍िखा
राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप ने बातचीत के बाद ट्रुथ पर लिखा, अभी-अभी मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक शानदार फोन कॉल हुआ. मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. वह बेहतरीन काम कर रहे हैं. नरेंद्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद. राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप ने पीएम मोदी को एक खास अंदाज में नरेंद्र कहकर संबोध‍ित क‍िया और यूक्रेन संकट खत्‍म कराने में मदद करने पर धन्‍यवाद भी दिया.

इसके साथ ही डोनाल्‍ड ट्रंप पीएम मोदी को जन्‍मद‍िन की बधाई देने वाले नेताओं में सबसे पहले हैं. दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत उस वक्‍त हुई है, जब अमेर‍िका की टीम ट्रेड डील के ल‍िए भारत में है. करीब 8 घंटे आज बातचीत हुई है, जिसमें सकारात्‍मक नतीजों के संकेत मिले हैं. इसके तुरंत बाद राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप का पीएम मोदी को फोन करना, काफी कुछ इशारा करता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments