Tuesday, June 2, 2026
Homeबॉलीवुडजुबिन गर्ग का सिंगापुर में हुआ पोस्टमार्टम, मौत की साजिश या संयोग?...

जुबिन गर्ग का सिंगापुर में हुआ पोस्टमार्टम, मौत की साजिश या संयोग? अब उलझी गुत्थी सुलझाएगी सरकार, हो गया एक्शन


Last Updated:

Zubeen Garg Death News: जुबीन गर्ग का सिंगापुर में पोस्टमार्टम हो चुका है और भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया है. इसके अलावा, हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि असम सरकार उनकी मौत की वजह की जांच करेगी.

जुबिन गर्ग की मौत की जांच करेगी असम सरकार.
मुंबई. बॉलीवुड और असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में मौत हो गई. वह 52 साल के थे. वह 20 और 21 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्मेंस कि लिए गए थे. लेकिन इवेंट से शुरू होने से एक दिन पहले ही वह सिंगापुर के एक बीच पर स्कूबा डाइविंग करने गए थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया किया कि उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहना था. पुलिस ने उन्हें समुद्र से निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.

जुबीन गर्ग की मौत लेकर मिस्ट्री बन गई है. कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी. जबकि दावा कहा जा रहा है कि वह बरसों से स्कूबा डाइविंग करते आ रहे थे. अब उनकी मौत की वजह जानने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार जुबिन गर्ग की मौत की जांच करेगी.
himant biswa Sarma
हिमंत बिस्वा सरमा ने की सीआईडी जांच की मांग.

भारतीय दूतावास को सौंपा गया जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हम सभी के चहेते जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो गया. उनका पार्थिव शरीर वहां उनके साथ गई टीम के सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा जा रहा है.’’

जुबिन गर्ग के साथ कई लोग कर रहे थे स्कूबा डाइविंग

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने शुक्रवार रात हेमंत को सूचित किया था कि गर्ग की मौत सिंगापुर में समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के तैरने के दौरान’ हुई थी. हेमंत ने कहा था कि गर्ग सहित 18 लोग स्कूबा डाय और तैराकी के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि जुबिन गर्ग बिना लाइफ जैकेट पहने तैराकी के लिए गए थे और लाइफ गार्ड ने उनसे लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जुबीने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने इसे यह कहते हुए उतार दिया कि जैकेट बहुत बड़ी है और उसे पहनकर तैरने में परेशानी हो रही है.’’

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

जुबिन का सिंगापुर में हुआ पोस्टमार्टम, मौत की गुत्थी सुलझाएगी सरकार, हुआ एक्शन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments