Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुड'क्लिकबेट सवालों के जवाब देकर वायरल होने की होड़', वरुण धवन ने...

‘क्लिकबेट सवालों के जवाब देकर वायरल होने की होड़’, वरुण धवन ने फिल्म प्रमोशन के तरीकों पर कसा तंज


Last Updated:

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज से पहले वरुण धवन ने फिल्म प्रमोशन के तरीकों पर तंज कसा है. एक्टर की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, जो बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा 1’ से टकराएगी.

ख़बरें फटाफट

वरुण धवन का बेबाक बयान (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म की टीम इसके जोरदार प्रमोशन में जुटी है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 1’ से जबरदस्त टक्कर मिलेगी. इस बीच, वरुण धवन ने फिल्म प्रमोशन के तरीकों की पोल खोली और तंज कसा.

वरुण धवन ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान आजकल एक्टर्स को जबरदस्ती के सवालों का जवाब देना पड़ता है. इनमें कुछ क्लिकबेट सवाल होते हैं, जो सिर्फ वायरल होने के लिए ही पूछे जाते हैं. उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे आजकल फिल्म प्रमोशन और मार्केटिंग में जिंदादिली और मस्ती-मजाक की कमी हो रही है.

जब वरुण धवन से पूछा गया कि क्या आजकल फिल्म प्रमोशन में प्रामाणिकता की कमी है, तो वरुण धवन ने कहा, ‘पहले के इंटरव्यू में ईमानदारी और एक-दूसरे से जुड़ने का एहसास होता था. अब अक्सर ऐसा लगता है कि हम दर्शकों से जुड़ने के बजाए ऐसे सवालों के जवाब दे रहे हैं जो वायरल होने के लिए पूछे जाते हैं. हमें और भी गहरे इंटरव्यू और सवाल-जवाब की जरूरत है.’

इंटरव्यू से दर्शकों से जुड़ने में मदद मिलती है
वरुण धवन के विचारों से सहमति जताते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘सोशल मीडिया के साथ सब कुछ बदल गया है. हम अभी भी मार्केटिंग के पुराने फार्मूले अपना रहे हैं, लेकिन दर्शक और भी ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं. यहां तक कि इंटरव्यूज में भी वह उत्साह नहीं रहा, जैसे कोई बातचीत के बीच में ही माइक एडजस्ट कर देता हो. मुझे खुशी है कि आज हम इतने सारे इंटरव्यूज कर रहे हैं क्योंकि इससे हमें अपने दर्शकों और उनकी उम्मीदों से फिर से जुड़ने में मदद मिलती है.’

शशांक खेतान ने डायरेक्ट की है फिल्म
जाह्नवी कपूर ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म के सेट पर मनीष पॉल बहुत ही एनर्जेटिक दिखाई देते थे. वह सेट को खुशनुमा बनाने और अपने किरदार को कभी भी कहीं भी परफॉर्म करने के लिए तैयार रहते थे. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा ​​और मनीष पॉल जैसे सितारे हैं. इस फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से क्लैश होगी. दोनों फिल्में साथ ही रिलीज हो रही हैं. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से ऋषभ शेट्टी की फिल्म को तगड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘क्लिकबेट सवालों के जवाब देकर…’, वरुण धवन ने ‘फिल्म प्रमोशन’ पर कसा तंज



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments