Monday, April 13, 2026
HomeएजुकेशनAIIMS INICET जनवरी 2026 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से...

AIIMS INICET जनवरी 2026 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

AIIMS INICET जनवरी  2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 है। बता दें कि उम्मीदवार 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही आवेदन कर सकेंगे, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवदेन कर दें। वहीं, पंजीकरण फॉर्म में गलत फोटो/गलत विवरण सुधारने की अंतिम तिथि 24 से 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है।

सभी उम्मीदवारों को अपनी मूल जानकारी ओटीआर में दर्ज करनी होगी। हालांकि, यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन वांछनीय है कि मूल जानकारी ओटीआर में उम्मीदवारों के डिजी-लॉकर के माध्यम से प्राप्त और सत्यापित की जाए। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार एम्स INICET के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

AIIMS INICET जनवरी  2026कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक

कब है परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड 1 नवंबर, 2025 को एम्स की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। यह परीक्षा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों – MD/MS/M.Ch. (6 वर्षीय)/DM (6 वर्षीय)/MDS एवं MD (अस्पताल प्रशासन) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

October School Holidays: अक्टूबर में बच्चों की मौज ही मौज! इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल; देख लें पूरी लिस्ट

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments