Thursday, May 28, 2026
Homeटेक्नोलॉजीस्वदेशी एप Arattai किन मामलों में WhatsApp से है आगे, नोट कर...

स्वदेशी एप Arattai किन मामलों में WhatsApp से है आगे, नोट कर लें ये 5 प्वाइंट्स


Image Source : OFFICIAL WEBSITE
WhatsApp से कित तरह बेहतर है स्वदेशी मैसेंजर ऐप Arattai

Arattai vs WhatsApp: डिजिटल कम्युनिकेशन के दौर में भारत ने अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में जोहो ने विकसित किया है Arattai. यह एक स्वदेशी मैसेंजर ऐप, जिसे भारत में व्हाट्सएप (WhatsApp) का ऑप्शन बताया जा रहा है। व्हाट्सएप जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देने वाला यह ऐप यूजर्स को कुछ ऐसे फीचर्स देता है, जो व्हाट्सएप में फिलहाल मौजूद नहीं हैं। आइए जानते हैं, अरट्टई किन मामलों में व्हाट्सएप से आगे है।

1. बिना मोबाइल नंबर के चैटिंग

व्हाट्सएप की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आप अपने मोबाइल नंबर को शेयर किए बिना भी किसी से चैट कर सकते हैं। यूजर्स बस अपना यूनिक यूजरनेम बनाकर किसी अंजान व्यक्ति से बातचीत शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स और लोकेशन शेयर करना भी आसान है। व्हाट्सएप में इस सुविधा का ऑप्शन फिलहाल नहीं है।

2. मीटिंग फीचर

अरट्टई में यूजर्स विशेष मीटिंग क्रिएट कर सकते हैं। यह वीडियो और ऑडियो कॉल से अलग है और बिजनेस मीटिंग्स या ग्रुप डिस्कशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि व्हाट्सएप में मीटिंग्स के लिए केवल कॉल लिंक या शेड्यूलिंग की सुविधा मिलती है।

3. Mentions और Notifications

अरट्टई का Mentions फीचर यूजर्स को यह दिखाता है कि उन्हें किन-किन चैट्स में मेंशन किया गया है। यह फीचर खासकर व्यस्त चैट ग्रुप्स के लिए बेहद उपयोगी है। व्हाट्सएप में मेंशन को देखने का कोई एकत्रित ऑप्शन नहीं है।

4. पॉकेट

अरट्टई का पॉकेट फीचर महत्वपूर्ण मैसेज, मीडिया और नोट्स को सुरक्षित रूप से क्लाउड में स्टोर करता है। यूजर इन्हें बाद में किसी भी डिवाइस से आसानी से एक्सेस कर सकता है। व्हाट्सएप में मैसेज या मीडिया का प्रोटेक्टेड स्टोरेज उपलब्ध नहीं है।

5. बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल

अरट्टई में प्राइवेसी के कई ऑप्शन हैं- जैसे लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस छिपाना, ग्रुप में ऐड करने या कॉल करने की अनुमति तय करना। सबसे खास है Username फीचर, जिससे यूजर अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स बिना नंबर बताए शेयर कर सकता है। व्हाट्सएप में यह ऑप्शन मौजूद नहीं है।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments