Sunday, April 12, 2026
Homeदेशदार्जिलिंग में धंसे पहाड़, कोसी ने तोड़े रिकॉर्ड... खोले गए सभी 56...

दार्जिलिंग में धंसे पहाड़, कोसी ने तोड़े रिकॉर्ड… खोले गए सभी 56 फाटक, साइक्लोन शक्ति के बीच कुदरत का अटैक


Cyclone Shakti In Arabian Sea News: इस सीजन यानी कि इस साल के मानसून सीजन का पहला साइक्लोन अरब सागर में उठा है. मौसम विज्ञानियों ने साइक्लोन का नाम ‘शक्ति’ रखा है. शुक्रवार को डेवलप हुए इस तूफान का नाम श्रीलंका ने दिया है. इस तूफान की वजह से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ वाले जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इधर पूर्वी भारत में कुदरत का विनाशकारी रूप देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ दार्जिलिंग और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी तरफ बिहार की कोसी नदी ने भी खतरे के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. नेपाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कोसी बैराज पर जलस्तर 5.33 लाख क्यूसेक को पार कर गया. इसके बाद बाढ़ के बड़े खतरे को टालने के लिए प्रशासन को कोसी बैराज के सभी 56 फाटकों को खोलना पड़ा.

यह जल संकट ऐसे समय में आया है जब पूरा क्षेत्र साइक्लोन शक्ति के संभावित प्रभाव की आशंकाओं से घिरा हुआ है, जिसने बचाव और राहत कार्यों को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है. पश्चिम बंगाल और बिहार में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. दार्जिलिंग में हुए भूस्खलन की घटनाओं पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जबकि प्रशासन पूरी ताकत से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा हुआ है. लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों से दूरी बनाए रखें और किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.

गुजरात में भी अलर्ट
पूर्वी गुजरात मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि साइक्लोन शक्ति का असर पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा पर होने की संभावना है. साथ ही इस तूफान को देखते हुए गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाके वाले मछुआरों को समंदर में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

चक्रवात के लिए अलर्ट जारी
गंभीर चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ चक्रवात, जो उत्तर-पश्चिमी अरब सागर पर सक्रिय है. पिछले छह घंटों में 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ा है. 5 अक्टूबर को सुबह 05:30 बजे (IST) यह चक्रवात उत्तर-पश्चिम और इसके आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर क्षेत्र में केंद्रित था, जो लगभग 21.0° उत्तरी अक्षांश और 61.8° पूर्वी देशांतर के पास स्थित है। मौसम विभाग ने बताया कि यह चक्रवात अभी भी सक्रिय है. इसके प्रभाव को देखते हुए ओमान और भारत के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है.

इस देश पर मंडराया खतरा, करीब पहुंच चुका है साइक्लोन शक्ति

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक चक्रवात लगभग 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में रास अल हद्द (ओमान) और 300 किलोमीटर पूर्व में मसिराह (ओमान) के पास सक्रिय है. यह चक्रवात सोमवार 6 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ता रहेगा. इसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होगा. फिर यह रास्ता बदलकर लगभग पूर्व की ओर मुड़ेगा, जो पश्चिमी मध्य अरब सागर (WC) और इसके आसपास के उत्तर-पूर्वी अरब सागर (NE AS) क्षेत्रों को प्रभावित करेगा. इस दौरान ये और भी कमजोर पड़ता जाएगा. मौसम विशेषज्ञों ने ओमान तटवर्ती इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

साइक्लोन शक्ति के लिए मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

साइक्लोन शक्ति को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट आया है. मौसम विभाग ने बताया कि गंभीर श्रेणी के इस तूफान का महाराष्ट्र के कोस्टल एरिया में कोई खतरा नहीं है. मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन शक्ति का महाराष्ट्र में ज्यादा असर नहीं रहेगा.

उत्तर-पश्चिम अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ पिछले 10 घंटों से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा. आईएमडी की मैप से समझिए इसका पैटर्न-



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments