Friday, April 17, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया: लकड़ी ठेकेदार ने अवैध संबंध...

नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया: लकड़ी ठेकेदार ने अवैध संबंध बनाए, बाद में अपनाने से इंकार किया, गिरफ्तार – Gonda News


गोंडाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नाबालिग लड़की ने बेटी को जन्म दिया है।

गोंडा में एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। लकड़ी ठेकेदार पर अवैध संबंध का आरोप लगा है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पीड़िता का मेडिकल भी पुलिस ने कराया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के लकड़ी ठेकेदार अवध किशोर उर्फ लल्लन पर रेप करने का आरोप है। ठेकेदार ने पेड़ खरीदने के बहाने वजीरगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से अवैध संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई। बीते 2 अक्टूबर को नाबालिग को पेट दर्द होने पर परिजन उसे अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए, जहां उसने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया है।

नाबालिग लड़की ने बेटी को जन्म दिया है।

नाबालिग लड़की ने बेटी को जन्म दिया है।

परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने लकड़ी ठेकेदार से बच्ची को स्वीकारने की बात कही, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद 17 वर्षीय नाबालिग ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी आरोपी अवध किशोर उर्फ लल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने नाबालिग का गोंडा जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करवाए हैं। वजीरगंज थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि नाबालिग की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments