फरीदाबाद: अगर आप अमृतसरी कुलचों के साथ कुछ नया और मजेदार ट्राय करना चाहते हैं, तो इमली और प्याज की चटनी एक बढ़िया विकल्प है. इसकी खटास और मसालों का फ्लेवर कुलचों के नरम और घी से भरे स्वाद के साथ बिलकुल मैच कर जाता है. कुछ लोग इसे थोड़ा और संतुलित बनाने के लिए इसमें हल्की सी चीनी भी डालते हैं, ताकि खटास ज्यादा तेज न लगे. इस चटनी की खास बात यह है कि यह बनाने में आसान है और खाने में एकदम फ्रेश और ज़ायकेदार लगती है.
इमली और प्याज की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हमें इमली को तैयार करना होता है. इसके लिए इमली को गरम पानी में लगभग 2 घंटे के लिए भिगो दें. इससे इमली अच्छी तरह नरम हो जाती है और इसका गूदा आसानी से अलग हो जाता है. 2 घंटे बाद इस पानी में से इमली के गूदे को छान लें और पानी अलग रख दें। यही इमली का पानी हमारे चटनी का बेस बनेगा.
अब इस इमली के पानी में स्वाद बढ़ाने के लिए लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें. थोड़ी काली मिर्च और हल्की सी चीनी भी डालें ताकि खटास और मिठास का बैलेंस बन जाए. सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले पानी में पूरी तरह घुल जाएं.
स्वादिष्ट और मजेदार इमली-प्याज की चटनी
इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया डालें. हरी मिर्च और प्याज चटनी में ताजगी और हल्का तीखापन लाते हैं. वहीं हरा धनिया इसे खुशबू और स्वाद देता है. सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें. अब आपकी स्वादिष्ट और मजेदार इमली-प्याज की चटनी तैयार है.
खाने का बढ़ाती है टेस्ट
इस चटनी को आप अमृतसरी कुलचों के साथ सर्व करें. कुलचे की नरमी और घी का स्वाद इस चटनी के खट्टे और मसालेदार फ्लेवर के साथ एकदम कमाल लगाता है. चाहें तो इसे स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं या पारंपरिक भोजन में साइड डिश की तरह भी परोस सकते हैं. यह चटनी बनाते समय ज्यादा मेहनत नहीं लगती, लेकिन इसका स्वाद खाने वालों को ज़रूर पसंद आएगा.
कुलचों के साथ के साथ भी है बेस्ट
इमली और प्याज की चटनी की खासियत यही है कि इसे हर बार थोड़े अलग मसालों के बैलेंस के साथ तैयार किया जा सकता है. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी और हरी मिर्च या चीनी अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं. यह चटनी न केवल कुलचों के साथ बल्कि किसी भी स्नैक्स या फिंगर फूड के साथ भी बेहतरीन लगती है. छोटे-छोटे टिप्स जैसे प्याज को बहुत बारीक काटना और मसालों को अच्छे से मिक्स करना इस चटनी को और ज़ायकेदार बना देते हैं.
अगर आप कभी भी कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राय करना चाहते हैं तो यह इमली-प्याज की चटनी हर बार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी. कुलचों, पकौड़ों, समोसे, कचौड़ी या किसी भी स्नैक्स के साथ इसे परोसने का मज़ा ही अलग है.

