Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुडमनोज कुमार की वो ब्लॉकबस्टर, जो प्राण के करियर के लिए बनी...

मनोज कुमार की वो ब्लॉकबस्टर, जो प्राण के करियर के लिए बनी वरदान, 1 गाने की तो आज तक दी जाती है मिसाल


Last Updated:

Manoj Kumar Film Upkar: हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर मनोज कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. साल 1967 में आई फिल्म ‘उपकार’ में मनोज कुमार ने तहलका ही मचा दिया था. फिल्म का एक गाना भी काफी बड़ा हिट साबित हुआ था. ये गाना महज 19 घंटे में शूट हुआ था.

ख़बरें फटाफट

हर रोल से मचाया तहलका

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया के बेहतरीन कलाकार और डायरेक्टर मनोज कुमार आज भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन निभाए किरदार आज भी अमर हैं. मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्हें जितनी बार देख लिया जाए उतना कम है. मनोज कुमार की उपकार भी उन्हीं में से एक हैं.

साल 1967 में आई ये फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी और आज भी जब इस फिल्म का जिक्र होता है तो इसके गाने की बात जरूर होती है. ये उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक सब हिट रही है. मनोज कुमार ने ये फिल्म भी खुद बनाई थी और इसमें काम भी किया था. इस फिल्म से पॉपुलर विलेन प्राण की तो इमेज ही चेंज हो गई थी.

महज 19 घंटे में शूट हुआ था ब्लॉकबस्टर गाना

साल 1967 में आई फिल्म उपकार का वो गाना है, मेरे देश की धरती, सोना उगले उगले हीरे मोती… ये गाना 19 घंटे में तैयार हुआ था. मनोज कुमार के इस गाने की शूटिंग रात 4 बजे तक की थी. अपने एक इंटरव्यू में आनंद जी आनंदजी ने ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ के बारे में बात करते हुए बताया था कि इस गीत की रिकॉर्डिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई और करीब 19 घंटे तक चली.

नेगेटिव रोल से रच दिया इतिहास

प्राण की तो बदल गई थी इमेज

मनोज कुमार ने कई देशभक्ति फिल्में भी बनाई हैं.इन फिल्मों में उनके गाने भी बड़े हिट होते रहे. उपकार में मनोज कुमार के साथ प्रेम चोपड़ा, आशा पारेख, कन्हैयालाल, मनमोहन कृष्णा समेत कई और कलाकार भी नजर आए थे. साल 1967 में बनी उपकार ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की थी.फिल्म में प्राण के किरदार को काफी पसंद किया गया था.फिल्म में प्राण ने मलंग चाचा एक बूढ़े फकीर का किरदार निभाया है, जो गांव में रहते हैं और हमेशा अपनी झोली, चिल्ले-चप्पल और अलबेले अंदाज में नजर आते हैं. उनका किरदार फिल्म का सबसे यादगार और भावुक रोल माना जाता है. इस किरदार को निभाकर प्राण की विलेन वाली पूरी इमेज ही बदल गई थी.

बता दें मनोज कुमार ने अपने करियर में हर एक्ट्रेस के साथ काम किया था. लेकिन वहीदा रहमान के साथ उनकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रही. वहीदा के कहने पर उन्होंने नील कमल में स्टार होते हुए भी कैमियो किया था. इस फिल्म में वह वहीदे के पति के रोल में नजर आए थे.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मनोज कुमार की वो ब्लॉकबस्टर, जो प्राण के करियर के लिए बनी वरदान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments