Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानगणेश पूजन के साथ ही दशहरा मेले की तैयारी शुरू: इस...

गणेश पूजन के साथ ही दशहरा मेले की तैयारी शुरू: इस बार 215 फीट का होगा रावण, ड्रोन शो में दिखेगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक – Kota News


गणेश पूजन के साथ ही दशहरा मेले की तैयारी शुरू।

कोटा दशहरा मेला को भव्य बनाने के लिए मेला समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत आज विधि विधान से दोपहर में मुहुर्तानुसार भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रतिमा स्थापित की गई।श्रीराम रंगमंच पर आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में मेला समिति अध्यक्ष विवेक रा

.

श्रीराम रंगमंच पर आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा सहित समिति के सदस्य, पार्षद, निगम के अधिकारी-कर्मचारी व कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि इस निर्वाचित बोर्ड का ये आखिरी मेला होगा। इस साल मेले में देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि रावण के पुतले की ऊंचाई 215 फीट रखी जाए। कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। दशहरा मेले में इस साल झूलों और दुकानों के किराए को बढ़ाया नहीं जाएगा। मेला उद्घाटन के बाद नवरात्रि के दौरान पहली बार तीन दिवसीय गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मेले में लाइट डेकोरेशन को भी सेना के सम्मान में तिरंगे की थीम पर करवाने का निर्णय लिया गया। नगर निगम भवन पर भी फसाड लाइट लगाई जाएंगी। मेले के दौरान ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि ड्रोन शो में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित किया जा सके। मेले को और भव्य बनाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा का मेला,राष्ट्रीय मेला दशहरा है। इसकी अपनी शान है, कोटा की विरासत के रूप में इस मेले को जाना जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य मनोरंजन के साथ-साथ पूरे देश भर से व्यापारी यहां आते हैं। इस साल प्रयास है, दशहरा मेले में इस बार सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन हो। साथ ही साथ राम कथाएं, रामलीला फिर से शुरू किया जाए। आज श्रीगणेश हुआ है। अगले तीन चार महीने तैयारियां होगी। व्यापारी आना चालू कर देंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments