Sunday, September 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपीएम आवास मांगने पर सरपंच पति ने लात-घूंसे मारे: निवाड़ी में...

पीएम आवास मांगने पर सरपंच पति ने लात-घूंसे मारे: निवाड़ी में बुजुर्ग महिला को सड़क पर पीटा-गालियां दीं, वीडियो सामने आने पर गिरफ्तार – Niwari News


निवाड़ी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का हक मांगने पर एक 74 साल दलित महिला को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनेथा में 10 सितंबर 2025 को हुई। बुधवार 22 अक्टूबर को आरोपी सरपंच पति राजकुमार साहू को पुल

.

पीड़िता शांति अहिरवार 10 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे राजकुमार साहू से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने राजकुमार साहू से अपने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में देरी का कारण पूछा। इस पर राजकुमार साहू भड़क गया और उसने महिला को गालियां दीं, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जमीन पर पटक कर लात-घूंसे मारे, जिससे वह घायल हो गईं।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरी हुई है और आरोपी उस पर हाथ उठा रहा है।

पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता के अनुसार, घटना के समय भानसिंह बुंदेला और प्रेमचंद साहू मौके पर मौजूद थे। मारपीट के बाद राजकुमार साहू ने शांति अहिरवार को धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा।

शिकायत पर भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई

डर के कारण शांति अहिरवार तुरंत थाने नहीं जा सकीं। उन्होंने अगले दिन, 11 सितंबर को पुलिस चौकी चोमों में आवेदन दिया और उसी दिन एसडीओपी पृथ्वीपुर को भी लिखित शिकायत सौंपी। इसके बाद 16 सितंबर को पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया को भी इस मामले की लिखित शिकायत दी गई।

वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई

प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई में तेजी तब आई जब बुधवार को इस घटना का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सरपंच पति को गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो में सरपंच पति महिला पीटते दिखा है।

एसपी बोले- घटना बेहद गंभीर है

निवाड़ी SP डॉ. राय सिंह नरवरिया ने कहा कि “दलित महिला के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियों की घटना बेहद गंभीर है। ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज करआरोपी सरपंच पति राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एससी/एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

भीम आर्मी ने जताई नाराजगी

इस घटना को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने भी नाराजगी जताई थी। दोनों संगठनों ने पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि यदि 26 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो निवाड़ी पुलिस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments