Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुड'बहुत लोग कहते होंगे कि तुम मेरे जैसी दिखती हो', रेखा ने...

‘बहुत लोग कहते होंगे कि तुम मेरे जैसी दिखती हो’, रेखा ने जब बनाई शिल्पा शिरोडकर की आइब्रो, तारीफ में कही थी ऐसी बात


नई दिल्ली. शिल्पा शिरोडकर जल्द ही थ्रिलर फिल्म जटाधारा के साथ सिनेमा की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं. हाल ही में उन्होंने रेखा के साथ अपनी मुलाकात का किस्सा बताया. दोनों ने साल 1989 में आई फिल्म भ्रष्टाचार में साथ काम किया था. उनके बीच ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड आज भी शिल्पा के लिए एक बेहद खास याद बना हुआ है.

शिल्पा ने उस पल का जिक्र किया, जब रेखा ने न केवल उनकी स्टाइलिंग में मदद की, बल्कि एक ऐसी तारीफ भी की, जो आज तक उनके लिए करियर की सबसे बड़ी तारीफों में से एक बन गई.

तुम मेरे जैसी दिखती हो

Zoom के साथ इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि रेखा जी ने मेरी आइब्रो पहली बार बनाई थीं और फिर उन्होंने मुझसे कहा कि आपको बहुत लोग बोलते होंगे ना कि आप मेरी तरह दिखती हैं.’ शिल्पा मुस्कराईं और आगे कहा, ‘बहुत से लोग कहते थे कि मैं रेखा जी जैसी दिखती हूं, जैसे उनकी कोई झलक हो मुझमें. मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं, वो बहुत ही प्यारी हैं और बहुत स्नेही हैं. वो पल बहुत ही खूबसूरत था.’

रेखा ने शिल्पा की मां को दी थी ये सलाह

एक मैगजीन शूट के दौरान रेखा ने शिल्पा शिरोडकर की मां को एक ऐसी सलाह भी दी जो उनके दिल को छू गई. शिल्पा ने बताया, ‘रेखा जी ने शूट के दौरान मेरी मां से कहा था, ‘आपको एक बात बोलती हूं. ये इंडस्ट्री बहुत एडिक्टिव है. यहां से छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है. लेकिन हर चीज समय पर होनी चाहिए. बस इतना याद रखना.’

हीरो ने रच दिया ऐसा षड्यंत्र, 15 साल बाद पकड़ में आया 10 औरतों का सनकी हत्यारा, धुआंधार है फिल्म का क्लाइमैक्स

मां पर रेखा की बातों को पड़ा था गहरा असर

शिल्पा शिरोडकर ने आगे कहा, ‘मेरी मां पर उन बातों का सच में बहुत हुआ, क्योंकि वो हमेशा कहती थीं काम अपनी जगह है, लेकिन शादी होनी चाहिए. सब कुछ समय पर होना चाहिए.’

शिल्पा शिरोडकर ने इन फिल्मों में किया काम

बताते चलें कि शिल्पा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत रमेश सिप्पी की फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से की थी, जिसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और रेखा नजर आए थे. इसके बाद शिल्पा शिरोडकर ने ‘आंखें’, ‘किशन कन्हैया’, ‘खुदा गवाह’, ‘हम’ और ‘बेवफा सनम’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments