Friday, April 10, 2026
Homeबॉलीवुड'आराध्या की देखभाल करने, अभिषेक संग रहने में बिजी...', ऐश्वर्या राय बच्चन...

‘आराध्या की देखभाल करने, अभिषेक संग रहने में बिजी…’, ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्मों-इनसिक्योरिटी पर दिया जवाब


मुंबई. सऊदी अरब में रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 चल रहा है. इसमें दुनियाभर की कई कालाकार हिस्सा ले रहे हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी रेड सी के रेड कार्पेट पर चलकर लोगों का ध्यान खींचा. इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड स्टार डकोटा जॉनसन से ओपनिंग-डे सेशन में एक्टिंग के हुनर और प्रोजेक्ट चुनते वक्त अपने कॉन्फिडेंस के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह स्क्रिप्ट को पूरी स्पष्टता और विश्वास के साथ चुनती हैं, इसलिए उन्हें कभी इनसिक्योरिटी महसूस नहीं होती. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से मां बनने के बाद उनकी लाइफ में आए बदलावों के बारे में बता की. उन्होंने “मैं आराध्या की देखभाल में, अभिषेक के साथ रहने में इतनी बिजी रहती हूं कि अगर मैं कोई फिल्म साइन नहीं करती तो मुझे इनसिक्योरिटी महसूस नहीं होती. इनसिक्योरिटी कभी भी मेरे लिए इंस्पिरेशन की वजह नहीं रही.”

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, “मुझे इनसिक्योरिटी महसूस नहीं होती. मुझे लगता है कि यह मेरी सबसे सच्ची पहचान है. इनसिक्योरिटी कभी भी मेरे फैसलों को प्रभावित नहीं करती, जबकि आसपास की कई आवाजें आपके दिमाग में आ सकती हैं और कभी-कभी आपके सेलेक्शन को प्रभावित कर सकती हैं. लेकिन मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. यह भी एक क्लिरैटी है.”

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आगे कहा, “मेरे करियर के सारे फैसले, अनजाने में ही सही, लेकिन अब पीछे मुड़कर देखती हूं तो शुरू से ही मैंने यही दिखाया है. क्योंकि जब मैं पेजेंट से आई थी तो सब पूछते थे कि फिल्मों में मेरा बड़ा लॉन्च क्या होगा. मुझे याद है मणिरत्नम ने कहा था, ‘इरुवर असल में लॉन्च फिल्म नहीं है. यह एक फिल्म है, एक कहानी है. यह ऐश्वर्या को लॉन्च करने के लिए नहीं है.’ और मैंने कहा, ‘वाह, यही फिल्म मैं करना चाहती हूं.’ क्योंकि यही फिल्म है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती थी.”

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आगे कहा, “मुझे याद है ‘देवदास’ के बाद ऐसा लगा जैसे सब कुछ चरम पर पहुंच गया है. लोग पूछते थे, ‘अब इसके बाद कौन सी बड़ी फिल्म आएगी?’ क्योंकि ‘देवदास’ से बड़ी फिल्म क्या हो सकती है? और मैंने रितुपर्णो घोष के साथ ‘चोखेर बाली’ की. मैंने सोचा, ‘वाह! कितनी खूबसूरत कहानी है. यही फिल्म मैं करना चाहती हूं.’ तो इस मायने में, यह सब कुछ पहले से तय नहीं था. या शायद यही रास्ता है जिसे अपनाना चाहिए, मुझे नहीं पता. लेकिन अब तक के सफर में, मैं आभारी हूं. मुझे आप सबका प्यार मिला है, आपका समर्थन मिला है, और इंडस्ट्री के टैलेंट्स का साथ मिला है.”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments