Monday, May 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनर्मदा पुल पर दो मासूम बच्चों को छोड़ गई महिला: कांस्टेबल...

नर्मदा पुल पर दो मासूम बच्चों को छोड़ गई महिला: कांस्टेबल ने गूगल मैप से खोजा पता, पिता के सुपुर्द किया; मां और दाे बच्चे अब भी लापता – Khandwa News



नर्मदा पुल के पास लगे सीसीटीवी में महिला अपने चारों बच्चों के साथ दिखाई दे रही है।

इंदौर की एक महिला बिना बताए अपने घर से चार बच्चों को लेकर ओंकारेश्वर घूमने आ गई। महिला तीन दिन से लापता है, रविवार को उसके दो बच्चों को मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल पर देखा गया। कुछ देर पहले ही उन बच्चों ने मां और अपने भाई-बहनों के साथ एक होटल में भोजन

.

डेढ़ साल की लड़की और 6 साल के लड़के को देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। उनके परिजन को ढूंढ़ना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। इसी बीच पुलिस कांस्टेबल चेतनसिंह चौहान ने 6 साल के बच्चे से पूछा कि कहां रहते हो, किसके साथ आए थे। बच्चे ने बताया कि, वो इंदौर में रहते हैं और उनकी मां उन्हें लेकर आई थी। मां अपने साथ दो भाईयों को ले गई और हमें यही छोड़ गई। वो कहां गई है, यह हमें भी नहीं मालूम।

बच्चे से स्कूल का नाम पूछा, फिर गूगल मैप से मिला घर

कांस्टेबल चेतनसिंह चौहान ने बताया कि, बच्चे से स्कूल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अभी वो जिस स्कूल में पढ़ता है, उसका नाम नहीं पता। लेकिन पहले घर के पास एक स्कूल में पढ़ता था, उस स्कूल की फीस ज्यादा थी। जिस कारण पिता ने दाखिला वापस ले लिया था। बच्चे ने उस स्कूल का नाम बताया, फिर उस स्कूल को गूगल पर सर्च किया। स्कूल का फोटो बच्चे को बताया तो उसने कन्फर्म किया कि इसी स्कूल में पहले पढ़ता था।

पुलिस गूगल मैप से आस पास की जगह खोजकर बच्चे से कंफर्म कराती रही बच्चे ने आगे बताया कि स्कूल से कुछ दूरी पर ही उसका घर है। इसके बाद गूगल मैप पर सर्च करते हुए गली-मोहल्लों में होकर बच्चे के घर तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में आने वाली दुकान, ठेले और दवाखाने का फोटो दिखाकर बच्चे से कन्फर्म करते रहे। एक दवाखाना आया और उसके बाजू से एक मकान था। बच्चे ने बताया कि यह मकान उसी का है। फिर दवाखाने पर जिस डॉक्टर का बोर्ड लगा था, उसे जूम कर मोबाइल नंबर निकाला। मोबाइल नंबर से डाॅक्टर को संपर्क किया।

महिला मानसिक रूप से बीमार डॉक्टर ने बताया कि, पड़ोस के बच्चे और उनकी मां गुम हो गए हैं। जिनकी शिकायत उसके पिता ने खजराना पुलिस से की है। हमने डॉक्टर से कहा कि वो बच्चों के पिता से बात करवा दें। फिर डॉक्टर ने बच्चों के परिवार वालों से बात कराई। उन्हें बताया कि आपके दो बच्चे मोरटक्का पुलिस के पास हैं। फिर बच्चों के पिता ने मोरटक्का आकर दो बच्चों की सुपुर्दगी ली। पिता ने बताया कि पत्नी और दो बच्चे अब भी लापता है। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। पत्नी मानसिक रूप से बीमार है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments