Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहापुड़ में कार से स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई: यातायात पुलिस...

हापुड़ में कार से स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई: यातायात पुलिस ने दो कार का काटा 31 हजार का चालान – Hapur News


दानिश, हापुड़।14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते युवक दिखाई देने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।

यह मामला हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड का है। वायरल वीडियो में दो अलग-अलग कारों में सवार युवक चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए, जिससे न सिर्फ उनकी जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी।

वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू की और शुक्रवार देर शाम दोनों वाहनों की पहचान कर ली। जांच में यातायात नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोनों कारों का कुल 31 हजार रुपए का चालान किया गया।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर छविराम ने बताया कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यातायात पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे रोमांच के चक्कर में कानून का उल्लंघन न करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments