Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदमोह में अटलजी की प्रतिमा का अनावरण: मंत्री प्रहलाद पटेल बोले-...

दमोह में अटलजी की प्रतिमा का अनावरण: मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- रहवासियों का संकल्प पूरा, वाजपेयी मेरी शक्ति और प्रेरणा के आधार – Damoh News



दमोह के बेलाताल पार्क में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प उन्होंने स्वयं लिया था, जिसे नर्मद

.

उन्होंने इसे अपनी और पूरे दमोह वासियों की एक पुरानी इच्छा की पूर्ति बताया। इस अवसर पर जिले के विकास के लिए 36.62 करोड़ रुपए की लागत वाले 105 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

प्रहलाद पटेल ने अटल जी को बताया प्रेरणा स्रोत

पंचायत मंत्री ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी शक्ति और प्रेरणा का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के संस्कार और संसद के भीतर व बाहर व्यवहार करने की जो भी कला उन्होंने सीखी है, वह सब अटल जी के सानिध्य की ही देन है। उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा कि वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि एक हिस्सेदार के रूप में शामिल हुए हैं।

मंत्रियों ने किया अटल जी के कार्यों का स्मरण

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि आज देश में जब भी ‘प्रधानमंत्री सड़क’ का जिक्र होता है, तो सबसे पहले अटल जी का चेहरा सामने आता है। वहीं, संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि अटल जी के विराट व्यक्तित्व के बारे में कुछ भी कहना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। उनकी स्मृतियां हमेशा राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी।

कार्यक्रम में शामिल रहे ये नेता

कार्यक्रम में दमोह के वरिष्ठ विधायक जयंत मलैया, विधायक उमा देवी और सांसद राहुल सिंह लोधी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रतिमा अनावरण के साथ ही बेलाताल क्षेत्र की दिव्यता और बढ़ गई है, जिसे अब अटल जी की स्मृतियों से जोड़ा जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments