Friday, May 29, 2026
Homeबॉलीवुड12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर कंगना रनौत, किए घृष्‍णेश्‍वर महादेव के दर्शन, कर...

12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर कंगना रनौत, किए घृष्‍णेश्‍वर महादेव के दर्शन, कर चुकीं 10 ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा


Last Updated:

कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के घृष्‍णेश्‍वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. कंगना ने वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और वासुकी धाम के बाद उनका घृष्‍णेश्‍वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए है. कंगना ने इस साल अबतक 9 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं. कंगना ने इस साल के आखिरी तक 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का लक्ष्य रखा है.

कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं. वह मंडी से लोकसभा सांसद भी हैं. इस साल जनवरी में उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हुई थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई. कंगना फिलहाल राजनीति पर फोकस हुए हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए काम कर रही हैं. इस बीच वह देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रही हैं. आज उन्होंने 10वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और इसकी तस्वीरें शेयर की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut

कंगना रनौत लगातार ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रही हैं. आज उन्होंने महाराष्ट्र के घृष्‍णेश्‍वर महादेव ज्योतिर्लिंग में दर्शन किए और इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं. इन तस्वीरों में कंगना को नीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut

तस्वीरों में कंगना रनौत को भगवान शिव की भर्ति में पूरी तरह डूबा हुआ देखा गया. वह पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग की पूजा करती नजर आईं. कंगना ने बताया कि भले ही उन्हें कुछ ज्योतिर्लिंग के 2-4 बार दर्शन किए हैं, लेकिन घृष्‍णेश्‍वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन पहली बार किए हैं.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “आज घृष्‍णेश्‍वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, कई ऐसे ज्योतिर्लिंग हैं जहां 2-4 बार भी जा चुकी हूं लेकिन महाराष्ट्र जो मेरा घर रहा है वहीं स्थापित बाबा घृष्‍णेश्‍वर के दर्शन करने का सौभाग्य आज मिला, इसमें कोई दो राय नहीं कि आप तभी दर्शन के लिए जा पाते हैं जब आपको महादेव बुलाएं, हर हर महादेव.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut

इससे पहले कंगना ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और वासुकी धाम में भी आशीर्वाद लिया था, जो उनका नौवां ज्योतिर्लिंग दर्शन था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और वासुकी धाम में दर्शन के दौरान की भी तस्वीरें शेयर की थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut

कंगना रनौत तस्वीरें शेयर कर लिखा था, “आज वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और वासुकी धाम के दर्शन किए, यह मेरा 9वां ज्योतिर्लिंग दर्शन है, अब 3 और बाकी हैं, दिसंबर खत्म होने से पहले सभी 12 पूरे करने का संकल्प है. तीर्थयात्रा पर हूं. ज्योतिर्लिंग.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut

इससे पहले, नवंबर में कंगना रनौत ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग और सोमनाथ मंदिर के भी दर्शन किए थे, जहां उन्होंने आरती में भी भाग लिया. तब कंगना के साथ उनके भांजे पृथ्वी भी मौजूद रहे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

Kangana Ranaut

कंगना ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में भी दर्शन किए थे. वे अपने भांजे के साथ बाबा सोमनाथ के दर पर पहुंची थीं, और वहां भेंट स्वरूप कंगना को मां पार्वती की साड़ी भी मिली थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

तीर्थयात्रा पर कंगना रनौत, किए 10वें ज्योतिर्लिंग घृष्‍णेश्‍वर महादेव के दर्शन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments