Last Updated:
JNU Slogans Controversy, JNU Vivad: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगे जिसके बाद यह एक बार फिर सुर्खियों में है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है इस मामले में कुल 9 लोगों को चिन्हित किया गया है. आइए जानते हैं कि पुलिस के मुताबिक कौन कौन से स्टूडेंट्स इस मामले में संदेह के घेरे में हैं.
JNU Slogans Controversy: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हाल ही में एक बड़ा बवाल हुआ है. उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिलने पर स्टूडेंट्स ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारे लगाए गए. अब इस मामले में सख्त एक्शन की तैयारी हो रही है. यूनिवर्सिटी ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की है. अब इसमें एक बडा अपडेट ये आया है कि पुलिस ने कुल 9 चेहरों की पहचान की है जो इस नारेबाजी में शामिल रहे हैं. आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और क्यों हुआ?कौन-कौन इसमें शामिल हैं?
JNU Controversy: क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली दंगों के केस में सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी 2026 को बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि इन दोनों की भूमिका बाकी आरोपियों से अलग और ज्यादा गंभीर है इसलिए इन्हें बाकी के साथ बराबर नहीं माना जा सकता.वहीं बाकी आरोपियों को जमानत दे दी गई.इस फैसले के विरोध में JNU में शाम को कुछ स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन में PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ भद्दे नारे लगाए गए. ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इससे मामला और बड़ा हो गया. प्रदर्शन में कुल 30 से 35 स्टूडेंट्स शामिल बताए जा रहे हैं.
JNU Video Kabar Khudegi Slogans: यूनिवर्सिटी ने क्या एक्शन लिया?
JNU प्रबंधन ने इस नारेबाजी को गंभीर माना और दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक पत्र लिखा. ये पत्र यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की तरफ से भेजा गया है. पत्र में कहा गया है कि विवादित नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और FIR दर्ज की जाए. अब पुलिस इसकी जांच कर रही है और बाकी स्टूडेंट्स की पहचान करने की कोशिश में लगी है.
JNU Slogan Controversy: कौन हैं वो 9 चेहरे?
प्रदर्शन के वीडियो से पुलिस और यूनिवर्सिटी ने अब तक 9 स्टूडेंट्स की पहचान कर ली है. ये वो लोग हैं जिन्होंने नारेबाजी में मुख्य भूमिका निभाई. उसमें JNU छात्र संघ (JNUSU) की मौजूदा अध्यक्ष अदिति मिश्रा,गोपिका बाबू,सुनील यादव,दानिश अली,साद आजमी,महबूब इलाही,कनिष्क,पाकीजा खान,शुभम आदि के नाम शामिल हैं.ये 9 चेहरे अब जांच के घेरे में हैं और बाकी 20-25 स्टूडेंट्स की भी तलाश हो रही है.ये पूरा मामला सुर्खियों में है.नारे काफी विवादित थे, इसलिए पुलिस एक्शन ले सकती है.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

