Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुड‘स्टेज पर मेरा डांस खराब कर दिया’, ब्रुकलिन ने मां पर...

‘स्टेज पर मेरा डांस खराब कर दिया’, ब्रुकलिन ने मां पर लगाया गंभीर आरोप, बताए 5 दर्दनाक सच


Last Updated:

David Victoria Beckham Family dispute: पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम का एक पोस्ट सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपनी पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया है कि वह उनके साथ अपने रिश्ते तोड़ रहे हैं. डेविड के बेटे ने आरोप लगाया है कि वह उनकी जिंदगी कंट्रोल करते हैं.पत्नी संग भी खराब रिश्ते का सच जाहिर किया है.

ख़बरें फटाफट

पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

नई दिल्ली. एक्स फुटबॉलर डेविड बेकहम इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. वजह है उनके बड़े बेटे और मॉडल ब्रुकलिन के साथ उनके खराब रिश्ते.अब इस सारे मसले पर चुप्पी तोड़ते हुए मॉडल ब्रुकलिन ने कई हैरान करने वाले राज से पर्दा उठाया है. ब्रुकलिन ने दावा किया कि पेरेंट्स की वजह से वो कई सालों से एंग्जायटी में जी रहे थे.

दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम के बेटे ब्रुकलिन बेकहम ने पहली बार अपने परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आज यानी सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा और हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपने पेरेंट्स की वजह से स्ट्रेस में थे.

पेरेंट्स करना चाहते थे शादीशुदा जिंदगी खराब

ब्रुकलिन ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि शादी से पहले और बाद तक उनके पेरेंट्स उनकी पत्नी निकोल पेल्ट्ज संग उनके रिश्ते को तोड़ने की कोशिश करते रहे. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनकी मां ने ऐन वक्त पर निकोल की वेडिंग ड्रेस बनाने से भी इनकार कर दिया था. ऐसे में उन्हें मौके पर नई ड्रेस ढूंढनी पड़ी थी. इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा किया था कि इस शादी से कुछ पहले ही उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह अपने नाम के अधिकार छोड़ दें. इसका सीधा असर पत्नी और आने वाले बच्चों पर भी पड़ सकता था.

वायरल हो रही पोस्ट

शादी से पहले रात को कहा गया, ‘निकोल परिवार नहीं है’

ब्रुकलिन ने पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का भी खुलासा किया कि शादी से ठीक एक रात पहले उनसे कहा गया कि उनकी पत्नी ‘खून का रिश्ता नहीं है’ और ‘परिवार का हिस्सा नहीं है’. लेकिन जब उन्होंने इस बात से इनकार किया तो उनके साथ गलत बर्ताव हुआ. उन्होंने दावा किया है कि पेरेंट्स ने उन पर निजी और सार्वजनिक दोनों तरीकों से आरोप लगाए और ये बातें मीडिया तक पहुंचा दी.

शादी में मां ने बिगाड़ा था पहला डांस

ब्रुकलिन ने अपनी पोस्ट में इस बात का भी खुलासा किया था कि उनकी मां ने उनकी और निकोल की पहली डांस को खुद ही कर दिया. उन्होंने पत्नी के आने से पहले ही ब्रुकलिन संग साथ डांस करना शुरू कर दिया.ब्रुकलिन ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने उनकी पत्नी के साथ भी गलत बर्ताव किया. जानबूझर उनकी मां को उनके पुराने रिश्तों से जुड़ी महिलाओं की बातें सामने ले आईं जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी प्रभावित हुई.

बता दें कि ब्रुकलिन ने ये भी साफ कर दिया कि उनके माता-पिता ने हमेशा ही उन्हें अपने कंट्रोल में रखा. उन्होंने लिखा कि लोग कहते हैं उनकी पत्नी उन्हें कंट्रोल करती हैं, लेकिन सच इसके उलट है.परिवार से दूर होकर ही वह सुकून से रहे हैं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘स्टेज पर मेरा डांस खराब कर दिया’, ब्रुकलिन ने मां पर लगाया गंभीर आरोप



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments