Friday, July 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबैतूल अस्पताल से अफीम तस्कर के भागने का VIDEO: पुलिस ने...

बैतूल अस्पताल से अफीम तस्कर के भागने का VIDEO: पुलिस ने 16 दिन बाद मंदसौर में पकड़ा; ECG के दौरान कस्टडी से हुआ था फरार – Betul News


अस्पताल से भागने के दौरान आरोपी CCTV में कैद हुआ था।  

बैतूल कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोपाल बंजारा 21 मई को बैतूल जिला अस्पताल से फरार हो गया था। अस्पताल से भागने के दौरान वो सीसीटीवी में कैद हुआ था।

.

राजस्थान पुलिस 21 मई को उसे पूछताछ के बाद बैतूल लाई थी। आरोपी को जेल में डालने से पहले मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां ईसीजी कराने के दौरान बिना हथकड़ी के आरोपी ने पुलिस को चकमा दे दिया।

आरोपी गोपाल बंजारा 21 मई को बैतूल जिला अस्पताल से फरार हो गया था।

बैतूल पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर दी थी गोपाल बंजारा पर राजस्थान समेत कई राज्यों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। फरारी के बाद बैतूल पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर दी थी। सीमावर्ती इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments