Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसुसनेर में नगर परिषद के नए भवन का लोकार्पण: नगरीय प्रशासन...

सुसनेर में नगर परिषद के नए भवन का लोकार्पण: नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने किया उद्घाटन; बोले- सुसनेर के विकास को मिलेगी नई गति – Agar Malwa News




आगर मालवा जिले के सुसनेर में शनिवार देर शाम नगर परिषद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह हुआ। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर फीता काटा और भवन का विधिवत उद्घाटन किया। सवा करोड़ की लागत से हुआ निर्माण नगर परिषद का यह नया कार्यालय भवन लगभग 1.25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे अब स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे अपने प्रशासनिक और निकाय संबंधी कार्यों को पूरा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। मंत्री बोले- सुसनेर के विकास को मिलेगी नई गति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नया भवन सुसनेर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मंत्रियों ने नगर के विकास कार्यों को और अधिक गति देने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। यह रहे उपस्थित लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्रीय विधायक भेरो सिंह बापू, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने दोनों मंत्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments