जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। JEE Main 2026 सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कल यानी 11 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा: कैसे कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर-की को चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी।
- अब उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारो के सामने एक अलग पेज पर आंसर-की खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।
ऑब्जेक्शन विंडो
आंसर-की जारी होने पर इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं होंगे वे एक तय समय सीमा के भीतर आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकेंगे। आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा।
बता दें कि जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन की परीक्षा को भारत के 304 शहरों में 566 केंद्रों और विदेश के 14 शहरों में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- क्या कल जारी होगी JEE Main 2026 सेशन 2 परीक्षा की आंसर-की? जान लें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

