Tuesday, April 14, 2026
Homeबिज़नेसछुट्टियों का कर रहे हैं प्‍लान, तो आ गई ‘समर गेटअवे’ सेल,...

छुट्टियों का कर रहे हैं प्‍लान, तो आ गई ‘समर गेटअवे’ सेल, टिकट पर 10% तक छूट


होमताजा खबरदेश

छुट्टियों का कर रहे हैं प्‍लान, तो आ गई ‘समर गेटअवे’ सेल, टिकट पर 10% तक छूट

Last Updated:

इंडिगो ने समर गेटअवे सेल शुरू की है. सेल में एयर टिकट पर 10 फीसदी छूट देने की बात कही गई है. साथ ही, कुछ अतिरिक्‍त सर्विसेज में भी 50 से 70 फीसदी छूट देने का ऑफर दिया गया है.

Zoom

IndiGo Summer Sale: आप गर्मियों की छुट्टियों के लिए प्‍लान कर रहे हैं और अभी तक आपने एयर टिकट बुक नहीं कराई हैं, तो आनके लिए एक अच्‍छी खबर है. जी हां, इंडिगो एयरलाइन ने अपनी समर गेटअवे सेल लॉन्‍च की है. इस सेल के तहत, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाट्स पर 10 फीसदी तक की छूट देने की बात कही गई है. यह सेल 14 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगी. एयरलाइन ने इस सेल के तहत टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है.

एयरलाइन के अनुसार, इस सेल के तहत बुक किए गए टिकट्स पर 1 जुलाई से 9 अक्टूबर 2026 के बीच हवाई यात्रा की जा सकती है. यानी यदि आप गर्मियों गर्मियों या उसके बाद की छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास सस्ती दरों पर टिकट बुक करने का अच्‍छा मौका है. इंडिगो के अनुसार, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए पैसेंजर्स को बुकिंग के समय SUMR10 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा. टिकट बुकिंग इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एआइ बेस्‍ड 6Eskai के जरिए की जा सकती है.

इन सर्विसेज पर मिलेगी 70 फीसदी तक की छूट
एयरलाइन के अनुसार, इस सेल का फायदा केवल टिकट पर ही नहीं, इंडिगो की दूसरी सर्विसेज पर भी लागू होगी. इस दौरान यात्री फास्‍ट फारवर्ड सर्विस पर 70 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं. इसमें एयरपोर्ट पर जल्दी चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है, जिससे ज्यादा सामान ले जाने वाले पैसेंजर्स को मदद मिलेगी.

सीट सेलेक्‍शन पर 15 फीसदी की मिलेगी छूट
सीट सिलेक्शन पर भी इंडिगो एयरलाइन ने 15 फीसदी तक की छूट देने की बात कही है. वहीं, ज्यादा लेगरूम वाली इमरजेंसी एक्‍सएल सीट्स को चुनिंदा घरेलू रूट्स पर 500 रुपये की शुरुआती कीमत पर बुक किया जा सकता है. इंडिगो का कहना है कि इस तरह के ऑफर्स के जरिए वह अपने ग्राहकों को किफायती किराए, बेहतर सुविधा और आसान बुकिंग का अनुभव देना चाहते हैं एयरलाइन का मानना है कि इस सेल से ज्यादा से ज्यादा लोग अपने ट्रैवल प्लान को पहले से फाइनल कर पाएंगे और उन्हें बेहतर डील्स मिलेंगी.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments