Thursday, April 16, 2026
Homeबॉलीवुडअक्षय कुमार ने इन 7 रीमेक फिल्मों में किया काम, 2 निकलीं...

अक्षय कुमार ने इन 7 रीमेक फिल्मों में किया काम, 2 निकलीं डिजास्टर और 3 साबित हुईं फ्लॉप

Last Updated:

अक्षय कुमार के करियर में रीमेक फिल्मों का बड़ा योगदान रहा है, लेकिन उनका यह दांव हमेशा सफल नहीं रहा. जहां ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों ने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, वहीं हाल के वर्षों में ‘सेल्फी’ और ‘बच्चन पांडे’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर और फ्लॉप साबित हुई हैं. ‘सरफिरा’ को तारीफ तो मिली, लेकिन वो कमाई के मामले में पिछड़ गईं.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार को बॉलीवुड का रीमेक किंग कहा जाता है. उन्होने कई साउथ इंडियन फिल्मों के रीमके में काम किया है. हालांकि, हाल के कुछ सालों में उनका यह जादू कुछ फीका पड़ा है. ‘राउडी राठौड़’ से लेकर ‘सरफिरा’ तक, अक्षय ने एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की है. इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने कामयाब रहीं, कुछ तो रिलीज होते ही औंधे मुंह गिर गईं. चलिए आपको अक्षय कुमार की 7 रीमेक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल बताते हैं.

akshay kumar remake movies, akshay kumar remake films list, akshay kumar south remake movies, akshay kumar hollywood remake films, akshay kumar remake bollywood movies, akshay kumar remake movie list, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में, अक्षय कुमार साउथ इंडियन रीमेक मूवीज, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस, अक्षय कुमार रीमेक मूवीज लिस्ट

राउडी राठौड़: यह फिल्म एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म विक्रमारकुडु की रीमेक थी. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए थे. फिल्म के डायलॉग्स और ‘चिंता ता चिता चिता गाने बेहद लोकप्रिय हुए. एक्शन और कॉमेडी के इस मिश्रण को दर्शकों ने खूब सराहा. बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की यह मूवी बड़ी हिट रही. (फोटो साभार: IMDb)

akshay kumar remake movies, akshay kumar remake films list, akshay kumar south remake movies, akshay kumar hollywood remake films, akshay kumar remake bollywood movies, akshay kumar remake movie list, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में, अक्षय कुमार साउथ इंडियन रीमेक मूवीज, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस, अक्षय कुमार रीमेक मूवीज लिस्ट

हेरा फेरी: प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह कल्ट क्लासिक फिल्म मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग की आधिकारिक रीमेक थी. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से स्क्रीन पर जादू कर दिया. आज भी राजू, श्याम और बाबूराव के मीम्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. इस मूवी ने कल्ट का टैग अपने नाम कर लिया है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

akshay kumar remake movies, akshay kumar remake films list, akshay kumar south remake movies, akshay kumar hollywood remake films, akshay kumar remake bollywood movies, akshay kumar remake movie list, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में, अक्षय कुमार साउथ इंडियन रीमेक मूवीज, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस, अक्षय कुमार रीमेक मूवीज लिस्ट

भूल भुलैया: यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर मलयालम मूवी मनिचित्राथु की रीमेक थी. अक्षय कुमार ने इसमें डॉ. आदित्य श्रीवास्तव का किरदार निभाया था. फिल्म में सस्पेंस और कॉमेडी का बेहतरीन तालमेल था. ‘भूल भुलैया’ में विद्या बालन का मंजुलिका का किरदार अमर हो गया. प्रियदर्शन और अक्षय की यह एक और सफल साझेदारी थी. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी हिट रही. (फोटो साभार: IMDb)

akshay kumar remake movies, akshay kumar remake films list, akshay kumar south remake movies, akshay kumar hollywood remake films, akshay kumar remake bollywood movies, akshay kumar remake movie list, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में, अक्षय कुमार साउथ इंडियन रीमेक मूवीज, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस, अक्षय कुमार रीमेक मूवीज लिस्ट

हॉलिडे: यह फिल्म एआर मुरुगदास की तमिल ब्लॉकबस्टर थुप्पाक्की की रीमेक थी. इसमें अक्षय ने एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी जो स्लीपर सेल्स के खिलाफ लड़ता है. फिल्म की स्क्रिप्ट काफी कसी हुई थी और इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी हिट रही. (फोटो साभार: IMDb)

akshay kumar remake movies, akshay kumar remake films list, akshay kumar south remake movies, akshay kumar hollywood remake films, akshay kumar remake bollywood movies, akshay kumar remake movie list, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में, अक्षय कुमार साउथ इंडियन रीमेक मूवीज, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस, अक्षय कुमार रीमेक मूवीज लिस्ट

सरफिरा: साल 2024 में रिलीज हुई यह फिल्म तमिल की नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म सोरारई पोटरू की हिंदी रीमेक है. फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो आम आदमी के लिए सस्ती विमान सेवा शुरू करना चाहता है. अक्षय कुमार की एक्टिंग की तारीफ हुई, लेकिन मूल फिल्म ओटीटी पर पहले ही काफी देखी जा चुकी थी. यही वजह रही कि बॉक्स ऑफिस पर ‘सरफिरा’ फ्लॉप साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)

akshay kumar remake movies, akshay kumar remake films list, akshay kumar south remake movies, akshay kumar hollywood remake films, akshay kumar remake bollywood movies, akshay kumar remake movie list, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में, अक्षय कुमार साउथ इंडियन रीमेक मूवीज, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस, अक्षय कुमार रीमेक मूवीज लिस्ट

बच्चन पांडे: यह फिल्म तमिल हिट ‘जिगरथंडा’ की रीमेक थी. फिल्म में अक्षय ने एक खूंखार गैंगस्टर का रोल प्ले किया था. ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ क्लैश और कमजोर स्क्रीनप्ले की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकी. फिल्म में अक्षय कुमार का लुक काफी चर्चा में रहा, लेकिन कहानी में दम नहीं था. बॉक्स ऑफिस पर यह डिजास्टर साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)

akshay kumar remake movies, akshay kumar remake films list, akshay kumar south remake movies, akshay kumar hollywood remake films, akshay kumar remake bollywood movies, akshay kumar remake movie list, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में, अक्षय कुमार साउथ इंडियन रीमेक मूवीज, अक्षय कुमार रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस, अक्षय कुमार रीमेक मूवीज लिस्ट

सेल्फी: मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक ‘सेल्फी’ में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी नजर आए थे. एक सुपरस्टार और उसके सबसे बड़े फैन के बीच ईगो की लड़ाई को फिल्म में दिखाया गया. अच्छे ट्रेलर के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब ओपनिंग मिली. अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह डिजास्टर रही. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments