अलीगढ़ के क्वारसी थाना क्षेत्र के जमालपुर में 10 हजार रुपए के लेनदेन और कैंटीन चलाने के विवाद में गुरुवार देर रात भाई–बहन में झगड़ा हो गया। इस पर भांजे ने अपने ही सगे मामा अफसार (26) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की मां की हिरासत में ले लिया है। कैंटीन चलाने के लिए था विवाद अनवर ने बताया कि उनका भतीजा अफसार रसलगंज स्थित धोबी वाली में रहता था। उन्होंने बताया कि अफसार और उसकी बहन के बीच कैंटीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उस कैंटीन को पहले अफसार के बहन और भांजे चलाते थे। बाद में उसे अफसार चलाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में ठन गई थी। पहले गुमराह किया, फिर खुला राज घटना के बाद परिवार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शुरुआत में यह कहानी गढ़ी गई कि युवक ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घावों की गंभीरता देखी तो शक गहरा गया। सघन पूछताछ और जांच के बाद पता चला कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। शरीर पर कई वार, छलनी हो गई देह मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा अनवर ने बताया कि हमने जब अफसार की लाश देखी, तो रूह कांप गई। उसका पूरा शरीर छलनी कर दिया गया है। चाकू या छुरी से इतने गहरे वार किए गए कि उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गई थीं। शरीर पर ऐसी कोई जगह नहीं बची जहां जख्म न हों। बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अफसार की करीब पांच साल पहले शादी हो चुकी थी। उसके दो छोटे–छोटे बच्चे भी हैं। अनवर ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी अफसार की पत्नी ने ही दी है। उन्होंने बताया कि कैंटीन के ही 10 हजार रुपए के लेन–देन का विवाद भी दोनों में चल रहा था। आरोपी भांजा फरार सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि गुरुवार की मध्य रात को जमालपुर में चाकू से हमले की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि सगे भाई–बहन के रुपए के लेन–देन के बाद विवाद में चाकू से वार किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Source link
कैंटीन के विवाद में मामा की चाकू से गोदकर हत्या: अलीगढ़ के जमालपुर में देर रात भाई–बहन में हुए झगड़े के बाद हुई वारदात – Aligarh News
RELATED ARTICLES

