अन्नामलाई ने छोड़ा BJP का साथ, नितिन नवीन को सौंपा इस्तीफा, शाम 4 बजे अमित शाह से मिलेंगे
Last Updated:
अन्नामलाई ने छोड़ा BJP का साथ, नितिन नवीन को सौंपा इस्तीफा, शाम 4 बजे अमित शाह से मिलेंगे
तमिलनाडु में भाजपा के फायरब्रांड नेता अन्नामलाई ने फैसला ले लिया है. उन्होंने भाजपा से अलग होने का मन मना लिया. जी हां, पूर्व तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के. अन्नामलाई ने आज यानी मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया. हालांकि, उम्मीद है कि वे शाम 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे.
ऐसी अटकलें तेज थीं कि अन्नामलाई पार्टी छोड़ना चाहते हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि अब वे बीजेपी में अपना भविष्य नहीं देख रहे हैं. अन्नामलाई को नैनार नागेन्द्रन के तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख बनने के बाद से कम सक्रिय देखा जा रहा था.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…