Monday, April 20, 2026
Homeफूडबघेलखंडी ट्रिक से बनाएं पकौड़ा कढ़ी, खट्टे मट्ठे और बेसन का मिलेगा...

बघेलखंडी ट्रिक से बनाएं पकौड़ा कढ़ी, खट्टे मट्ठे और बेसन का मिलेगा ऐसा स्वाद, बार-बार खाएंगे


Last Updated:

Desi Kadhi Recipe: पकोड़ा कढ़ी बघेलखंड की बेहद लोकप्रिय देसी रेसिपी है, जो खट्टे मट्ठे और बेसन से तैयार की जाती है. इसमें डाले गए मसालों का तड़का और कुरकुरे पकोड़े इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. यह हल्की और पाचन में आसान होती है, जिसे चावल या रोटी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.

Desi Kadhi Recipe: मध्य प्रदेश के बघेलखंड की पकोड़ा कढ़ी सबसे पसंदीदा देसी डिश है. खट्टे मट्ठे और बेसन से बनने वाली यह कढ़ी हल्की होने के साथ पाचन में भी मदद करती है. इसमें डाले गए कुरकुरे पकौड़े और मसालों का तड़का हर बाइट को स्वादिष्ट बना देता है. गरम चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

रसोइया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि बेसन और खट्टे मट्ठे से तैयार होने वाली यह कढ़ी एक संतुलित और पौष्टिक भोजन का विकल्प है. खास बात यह है कि इसे सब्जी के विकल्प के रूप में भी बड़े चाव से खाया जाता है. पकोड़ा कढ़ी हर मौसम में अपनी जगह बनाए रखती है. इसे रोटी या चावल, दोनों के साथ खाया जा सकता हैं.

तड़का लगाने का तरीका जानें
प्रियंका सिंह ने बताया कि इस डिश को बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले चने का बेसन में करी पत्ता, अजवाइन, नमक और थोड़ा सा मीठा सोडा मिलाकर घोल तैयार किया जाता है. इस घोल से छोटे-छोटे पकौड़े तलकर अलग रख लिए जाते हैं. इसके बाद कढ़ाई में सरसों का तेल गरम कर उसमें मेथी दाना, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाया जाता है. फिर इसमें बेसन और मट्ठे का तैयार घोल डालकर अच्छी तरह उबाला जाता है.

कढ़ी पकने पर डालें पकौड़े
जब कढ़ी अच्छे से पक जाती है, तब उसमें पहले से तैयार पकौड़े डाल दिए जाते हैं, जिससे पकौड़े कढ़ी का स्वाद सोख लेते हैं. अंत में कसूरी मेथी और सूखी लाल मिर्च का छौंक डालकर इसे अंतिम स्वाद दिया जाता है, जिससे इसकी खुशबू और जायका दोनों और भी निखर जाते हैं.

ऐसे स्वाद हो जाता है दोगुना
बघेलखंड की यह कढ़ी पकोड़ा आमतौर पर बासमती चावल या जीरा राइस के साथ परोसी जाती है. साथ में पापड़ और अचार मिल जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. यह सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि भावनाओं और यादों से जुड़ी डिश है, जो हर घर में अपनापन और पारंपरिक स्वाद का अहसास कराती है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments