Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी में पुलिस पर हमला: रेड के दौरान 3 जवान घायल,...

मोतिहारी में पुलिस पर हमला: रेड के दौरान 3 जवान घायल, 22 हमलावर गिरफ्तार, SOP तोड़ने पर जांच अधिकारी सस्पेंड – Motihari (East Champaran) News




मोतिहारी में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव में हुई इस घटना में मधुबन थाना के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस यौन शोषण के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। आरोपी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। वह अपने मामा के घर बेतौना गांव में छिपा हुआ था और गुपचुप तरीके से शादी की तैयारी कर रहा था। इसी सूचना पर मधुबन थाना पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी। मामले में 22 हमलावरों को गिरफ्तार किया है|
पुलिस के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। यह विरोध जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 22 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुसंधानकर्ता नेहा वर्षा को निलंबित कर दिया है
इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने अनुसंधानकर्ता नेहा वर्षा को निलंबित कर दिया है। उन पर बिना सूचना के दूसरे थाना क्षेत्र में छापेमारी करने और निर्धारित प्रक्रिया (SOP) का पालन न करने का आरोप है। बताया गया है कि नेहा वर्षा केवल दो चौकीदारों के साथ ही रेड करने पहुंची थीं, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी लापरवाही से न केवल पुलिसकर्मियों की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि विभाग की छवि भी खराब होती है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments