Friday, April 24, 2026
Homeदेशगर्मी के मौसम में किसान करें इस फसल की खेती, 60 दिन...

गर्मी के मौसम में किसान करें इस फसल की खेती, 60 दिन में बना देगा लखपति


होमताजा खबरकृषि

गर्मी के मौसम में किसान करें इस फसल की खेती, 60 दिन में बना देगा लखपति

Last Updated:

कस्तूरी मेथी के लगभग 2 महीने की फसल होती है अगर एक एकड़ में इसको कोई लगता है तो पहले साल इसमें लगभग 50000 का खर्च आएगा लेकिन अगले 4 साल में इसकी लागत मात्र 15000 रह जाएगी. गर्मी के दिनों में फ्री बैठने से अच्छा है कि अगर आपके पास संसाधन मौजूद है तो दो महीने कुछ और काम कर लिया जाए 

गर्मियों का मौसम यानी की हरी सब्जियों की जरूरत है. बुंदेलखंड जैसे इलाके में पानी की कमी होने के चलते इन सब्जियों की आवक कम हो जाती है. डिमांड होने की वजह से इनके दाम दो गुने तीन गुने तक पहुंच जाते हैं. इसका फायदा उन किसानों तक मिलता है. जिनके पास पानी है. वह इसका फायदा उठाते हैं यानी की हरी सब्जियों की खेती करते हैं. इन हरी सब्जियों में कड़ी लौकी पालक मेथी कद्दू जैसी कई फसलों की खेती किसान करते हैं. जिम एक कस्तूरी मेथी भी होती है जो विटामिन से भरपूर होती है. गर्मी के मौसम में यह बहुत कम ही बाजार में मिल पाती है.

कस्तूरी मेथी को मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम में उगाया जाता है. यह 25 डिग्री टेंपरेचर के आसपास अच्छे से ग्रोथ करती है. जब बात गर्मी के मौसम की आती है तो इस मौसम में किसान भाई कस्तूरी मेथी की खेती करने के लिए हाथ खड़े कर लेते हैं. सागर के कपूरिया में पिछले 16 साल से जैविक खेती करने वाले और अलग-अलग तरह के नवाचार के लिए पूरे देश में अलग पहचान रखने वाले आकाश चौरसिया इसकी खेती कर रहे है. वह पिछले 3 साल से अप्रैल और मई जैसी भीषण गर्मी में इस हरी भरी फसल को एक अलग वातावरण तैयार कर खेती करते हैं. इस समय उन्हें 120 से लेकर 150 रुपए किलो तक का भाव मिल पा रहा है.

डेढ़ से 2 लाख तक का मुनाफा कमा सकते
खेती करने वाले आकाश चौरसिया बताते हैं कि कस्तूरी मेथी के लगभग 2 महीने की फसल होती है अगर एक एकड़ में इसको कोई लगता है तो पहले साल इसमें लगभग 50000 का खर्च आएगा. लेकिन अगले 4 साल में इसकी लागत मात्र 15000 रह जाएगी. गर्मी के दिनों में फ्री बैठने से अच्छा है कि अगर आपके पास संसाधन मौजूद है तो दो महीने कुछ और काम कर लिया जाए. जिससे आप डेढ़ से 2 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

कस्तूरी मेथी की खेती
अब अगर इसके फार्मूले की बात करें कि कैसे सर्दी की फसल गर्मी में उगाई जा रही है तो इसको लेकर आकाश बताते हैं कि उन्होंने बंबू की मदद से अपने खेत में एक स्ट्रक्चर तैयार किया इसके ऊपर खेत की मेड़ पर पाई जाने वाली बिना बीज वाली घास फैला दी है और जब स्प्रिंकलर चलते हैं तो जमीन से जो वशीकरण होता है उसको यह घास ऑब्जर्व कर लेती है ऊपर से जब गर्म हवाएं चलती हैं तो नीचे वातानुकुलित घर की तरह हो जाता है और टेंपरेचर 10 डिग्री तक कम से काम कम रहता है. इसको कोई भी किसान छोटी बड़ी जगह में तैयार करके खेती कर सकता है जिससे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments