Saturday, April 25, 2026
Homeदेशतुम्‍हारी ओपनिंग से खुश हैं... AAP के AI वीडियो में शाह-नवीन के...

तुम्‍हारी ओपनिंग से खुश हैं… AAP के AI वीडियो में शाह-नवीन के पैरों में राघव


Raghav Chadha News LIVE: Updates: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के बीजेपी में जाने पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने मोर्चा खोल दिया है. केजरीवाल ने इसे पंजाबियों को दिया गया “धक्का” बताते हुए बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाए. वहीं, पंजाब के सीएम मान ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा से पंजाब विरोधी रही है. उन्होंने साफ किया कि डरपोक नेता अपनी “जान बचाने” के लिए भगवा चोला ओढ़ रहे हैं, लेकिन व्यक्ति से बड़ी हमेशा पार्टी होती है. आम आदमी पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आप को भ्रष्टाचार का दलदल बताकर बीजेपी का दामन थाम लिया. चड्ढा ने हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल के भी साथ छोड़ने का दावा कर सियासी हलचल तेज कर दी है. उन्होंने खुद को गलत पार्टी में सही आदमी बताते हुए पीएम मोदी के 12 साल के बेमिसाल नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

दिल्ली और पंजाब की राजनीति में आज एक ऐसा सियासी भूकंप आया है जिसने आम आदमी पार्टी (AAP) की बुनियाद हिला दी है. पार्टी के सबसे चमकते चेहरे और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. अकेले चड्ढा ही नहीं बल्कि उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया. राघव चड्ढा ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी और राजेंद्र गुप्ता जैसे बड़े नामों ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ दी है. एक समय में अरविंद केजरीवाल के संकटमोचक कहे जाने वाले चड्ढा ने भावुक होकर कहा, “मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का करियर छोड़कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना लेकर आया था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल और समझौतावादी लोगों के चंगुल में फंस चुकी है.”

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ थे. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में मोदी सरकार ने जो साहसिक फैसले लिए हैं, उन पर जनता का तीन बार भरोसा जताना इसकी सफलता का प्रमाण है. ‘आप’ के रणनीतिक स्तंभों के इस तरह टूटने से राज्यसभा में पार्टी की ताकत लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है.

Raghav Chadha News LIVE Updates: इंकलाब का अंत ‘अलगाव’ पर… सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- तानाशाही ने डुबोई केजरीवाल की लंका

Raghav Chadha News LIVE Updates: भाजपा नेता और दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी में हुई बड़ी टूट पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इंकलाब के नारों से शुरू हुई ‘आप’ का अंत अब अविश्वास और अलगाव के साथ हो रहा है. गुप्ता के अनुसार पार्टी में अब आम आदमी नहीं बल्कि सिर्फ भ्रष्ट लोग बचे हैं. उन्होंने सात राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे को केजरीवाल की तानाशाही पर सीधी चोट बताया और दावा किया कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी पार्टी का पतन निश्चित है.

Raghav Chadha News LIVE Updates: गुजरात से लौटते ही केजरीवाल से मिले सिसोदिया, राघव चड्ढा पर भी हुई चर्चा!

Raghav Chadha News LIVE Updates: गुजरात से लौटते ही मनीष सिसोदिया सीधे अरविंद केजरीवाल के नए आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक गहन चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य केंद्र राघव चड्ढा को लेकर उपजे हालिया विवाद और पार्टी की मौजूदा स्थिति रही. गुजरात चुनाव की फीडबैक के साथ-साथ आप के भीतर मची हलचल और भाजपा के दावों पर रणनीति तैयार की गई. सिसोदिया और केजरीवाल ने पार्टी की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया.

Raghav Chadha News LIVE Updates: पीएम मोदी के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है… राघव चड्ढा समेत 7 राज्‍यसभा सांसदों के बीजेपी में आने परकैलाश विजयवर्गीय का बयान

Raghav Chadha News LIVE Updates: मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में विलय और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है. पीएम मोदी ने जिस तरीके से पूरे कार्यकाल में अपनी छवि और देश में विकास किया है, विश्वस्तर पर जिस तरह पीएम मोदी का नाम है,आज हर कोई पीएम मोदी के साथ काम करना चाहता है.”

Raghav Chadha News LIVE: Updates: राघव चड्ढा का वेलकम… सीएम हिमंता ने अरविंद केजरीवाल को बताया दुनिया का सबसे बड़ा गद्दार

Raghav Chadha News LIVE: Updates: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राघव चड्ढा को लेकर पूछे गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. हिमंता ने चड्ढा के भाजपा की ओर झुकाव की खबरों का स्वागत करते हुए कहा कि वे इसका अभिनंदन करते हैं. वहीं जब पत्रकारों ने उन्हें अरविंद केजरीवाल द्वारा चड्ढा को ‘पंजाब का गद्दार’ कहे जाने की बात याद दिलाई तो हिमंता ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल जैसा गद्दार दुनिया में कोई और नहीं है. यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Raghav Chadha Resignation AAP Split LIVE: भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लगभग सभी नेताओं ने पार्टी छोड़ दी…फडणवीस का केजरीवाल पर कटाक्ष

Raghav Chadha Resignation AAP Split LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने कहा “भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लगभग सभी नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है… प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करके उन्होंने यह कदम उठाया है… हम इसका स्वागत करते हैं…” ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “…हम उन ऑटो और टैक्सी चालकों को मराठी सिखाएंगे जो मराठी नहीं समझते और भाषा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे…”

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: आप ने जारी किया AI वीडियो, राघव चड्ढा को बताया पंजाब का गद्दार

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: आम आदमी पार्टी ने एक एआई वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में राघव चड्ढा को पंजाब का गद्दार जारी करते हुए उन्‍हें अमित शाह और नितिन नवीन के पैरों में दिखाया गया.

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: तुम्‍हारी ओपनिंग से खुश हैं, अब बड़े शॉर्ट लगाने होंगे… AAP ने जारी किया AI वीडियो, अमित शाह-नितिन नवीन के पैरों में दिखे राघव चड्ढा

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक AI वीडियो जारी कर भाजपा नेता नितिन नवीन और अमित शाह को राघव चड्ढा के साथ एक ‘सीक्रेट डील’ करते दिखाया गया है. वीडियो के अनुसार, नितिन नवीन पैरों में बैठे राघव चड्ढा से कहते हैं कि मोदी जी उनके काम से खुश हैं और अब उन्हें कुछ बड़ा करना होगा. वहीं, अमित शाह को इस AI वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है कि राघव की ‘ओपनिंग’ शानदार रही है और अब उन्हें पंजाब के आप सांसदों को भाजपा में शामिल कराने का टास्क पूरा करना होगा. वीडियो में अमित शाह राघव चड्ढा को ‘आम आदमी पार्टी को तोड़ने’ का इनाम केंद्र में मंत्री पद के रूप में देने का वादा करते दिख रहे हैं. हालांकि, यह पूरी तरह से एक AI जनित (Deepfake) वीडियो बताया जा रहा है, जिसे ‘आप’ ने भाजपा के कथित ऑपेरशन लोटस को एक्सपोज करने के लिए एक व्यंग्यात्मक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है. इस डिजिटल युद्ध ने दिल्ली से पंजाब तक की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है.

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: ‘स्वागत है चड्ढा जी’! नितिन नवीन के ट्वीट कर सभी आप राज्‍यसभा सांसदों का किया स्‍वागत

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: भाजपा नेता नितिन नवीन ने एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए पार्टी मुख्यालय में राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल का भाजपा परिवार में स्वागत किया. साथ ही, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता को पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के लिए शुभकामनाएं दीं. यह पोस्ट ‘आप’ सांसदों के पाला बदलने की आधिकारिक पुष्टि की ओर इशारा करती है.

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: संजय सिंह की चाणक्य नीति! बागी सांसदों के लिए बिछाया जाल, क्या सभापति के दरबार में धराशायी होगा चड्ढा का दांव?

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बागी सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राज्यसभा सभापति को पत्र लिखने का निर्णय लिया है. उन्होंने मांग की है कि राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को तुरंत अयोग्य घोषित किया जाए. संजय सिंह का तर्क है कि बीजेपी में शामिल होना संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है. ‘आप’ नेतृत्व इस कदम को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहा है और इसे कानूनी चुनौती देने की तैयारी में है. पार्टी का मानना है कि इन सांसदों ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है.

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: ‘AAP’ की बगावत और संविधान का ‘सुरक्षा कवच’: जानें क्यों सुरक्षित है राघव चड्ढा की सांसदी और क्या कहता है 2/3 का गणित

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची बड़ी टूट के बाद अब सारा दारोमदार दल-बदल विरोधी कानून (10वीं अनुसूची) की कानूनी व्याख्या पर टिका है. यदि राज्यसभा के कुल सांसदों में से दो-तिहाई (2/3) सदस्य एक साथ पाला बदलते हैं तो उन पर अयोग्यता की तलवार नहीं चलेगी. संविधान के 91वें संशोधन (2003) के अनुसार विलय को तभी वैध माना जाता है जब विधायी दल के कम से कम दो-तिहाई सदस्य दूसरे दल में शामिल होने के लिए सहमत हों. इस स्थिति में, न तो पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता जाएगी और न ही मूल पार्टी में बचे सदस्यों पर कोई आंच आएगी. यह कानून बार-बार होने वाले दलबदल को रोकने के लिए बनाया गया था.

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: ‘जब नींव ही खोखली हो तो इमारत गिरना तय’, बांसुरी स्वराज का आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तंज

AAP Rajya Sabha MP Split News LIVE: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के इस्तीफे पर ‘आप’ को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिला विरोधी नीतियों, वैचारिक दिवालियापन और जनता के साथ बार-बार किए गए धोखे को अब नकारा जा रहा है. स्वराज के अनुसार, राज्यसभा के दो-तिहाई सांसदों का साथ छोड़ना यह दर्शाता है कि संगठन पूरी तरह कमजोर हो चुका है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज को आत्मचिंतन करने की सलाह दी है.

AAP Rajya Sabha MP News LIVE: नितिन नवीन ने खिलाया लड्डू, राघव चड्ढा का बीजेपी मुख्‍यालय में शान से स्‍वागत

AAP Rajya Sabha MP News LIVE: बीजेपी मुख्यालय में नितिन नवीन ने राघव चड्ढा को लड्डू खिलाकर पार्टी में उनका स्वागत किया. इस दौरान चड्ढा ने बीजेपी अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट किया. इस औपचारिक मिलन के साथ ही चड्ढा आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए. पार्टी कार्यकर्ताओं में इस राजनीतिक घटनाक्रम में जश्‍न का माहौल है। आम आदमी पार्टी की स्थिति अब राज्‍सभा में बेहद कमजोर हो गई है.

AAP Rajya Sabha MP News LIVE: ‘गुंडे पालने वाली पार्टी के साथ रहना नामुमकिन’, स्वाति मालीवाल का पार्टी छोड़ते वक्‍त अरविंद केजरीवाल पर तंज

AAP Rajya Sabha MP News LIVE: स्‍वाति मालीवाल ने राघव चड्ढा और अन्‍य आम सांसदों के पार्टी छोड़ने पर कहा कि साल 2006 में मैंने अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था. RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया. जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है. मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई. उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाज़ा। मुझे बर्बाद करने की धमकियाँ दी और हर संभव कोशिश की.

केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएँ, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है. मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी. आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूँगी.

‘डरपोक और लालची लोग ही ओढ़ रहे भगवा चोला’ तेजस्वी यादव का आम आदमी पार्टी में टूट पर पहला रिएक्‍शन

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघव चड्ढा की बगावत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग डर या लालच के कारण बीजेपी के सामने समझौता कर लेते हैं. तेजस्वी के अनुसार, जो लोग डर गए या जिन्हें लालच दिया गया, वही आज बीजेपी का दामन थाम रहे हैं.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: ‘एजेंसियों के दम पर विपक्ष को डरा रही सरकार’ अशोक गहलोत का बीजेपी पर बड़ा हमला

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के इस्तीफे को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है. गहलोत ने आरोप लगाया कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को खत्म कर रही है. उन्होंने अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी (ED) की छापेमारी और राघव चड्ढा को परेशान किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि एजेंसियां अब बीजेपी के नियंत्रण में हैं. गहलोत के अनुसार भाजपा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है और देश में लोकतंत्र लगातार कमजोर हो रहा है.

Aam Aadmi Party Split in Punjab: बीजेपी ने ठगवाल को पैदा किया, अब सारे प्यादे छीनकर पंजाब में ठिकाने लगाने की तैयारी’, अलका लांबा का तीखा वार

आम आदमी पार्टी में टूट: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने राघव चड्ढा की बगावत पर ‘आप’ और बीजेपी दोनों को घेरते हुए इसे ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ करार दिया है. लांबा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पहले दिल्ली की सत्ता से कांग्रेस को हटाने के लिए केजरीवाल का इस्तेमाल किया और अब वही रणनीति पंजाब में अपनाई जा रही है. उनके अनुसार, बीजेपी का प्लान अब ‘आप’ के बड़े नेताओं को अपने पाले में कर पंजाब में केजरीवाल को पूरी तरह राजनीतिक रूप से ठिकाने लगाने का है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को दिल्ली और पंजाब की जनता के साथ धोखा बताया.

Aam Aadmi Party Split in Punjab: ‘अभी तो ये सिर्फ ट्रेलर है’, 50 AAP विधायकों की बगावत के दावे ने बढ़ाई केजरीवाल-मान की धड़कनें, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का तंज

आम आदमी पार्टी में टूट: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राघव चड्ढा की बगावत पर चुटकी लेते हुए आम आदमी पार्टी को बड़ी चेतावनी दी है. वारिंग ने कहा कि अभी तो सिर्फ सांसदों ने पाला बदला है, लेकिन आप के 50 विधायक भी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के पास कोई ठोस विचारधारा नहीं है, इसलिए ऐसा होना स्वाभाविक था. वारिंग के अनुसार, इन बागी सांसदों का पंजाब की जमीन पर कोई खास महत्व नहीं है और वे केवल अपने स्वार्थ के लिए इधर-उधर हो रहे हैं.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: नितिन नवीन बीजेपी दफ्तर पहुंचे, थोड़ी देर में राघव चड्ढा समेत अन्‍य AAP सांसदों को दिलाएंगे शपथ

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में वे राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों को आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार चड्ढा के साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल और अन्य नेता मौजूद हैं. इस ज्वाइनिंग के बाद राघव चड्ढा और बीजेपी अध्यक्ष एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: केजरीवाल के गैंग में अब सिर्फ चोर और भ्रष्टाचारी बचें हैं… कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने राघव चड्ढा और उनके साथियों के फैसले को साहसिक बताते हुए अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के गैंग में अब केवल चोर और भ्रष्टाचारी ही बचे हैं. उन्होंने दावा किया कि जिस व्यक्ति की भी आत्मा जीवित है, वह ‘आप’ में ज्यादा दिन नहीं टिक सकता. कपिल मिश्रा के अनुसार, इन नेताओं का बीजेपी में आना पंजाब की जनता को केजरीवाल की लूट से बचाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा.

Raghav Chadha Resignation LIVE UPDATES: शरद पवार, शिवसेना (UBT) के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी… भगवंत मान ने बीजेपी को घेरा

राघव चड्ढा का त्‍यागपत्र लाइव अपडेट्स: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा की बगावत पर बीजेपी को ‘वॉशिंग मशीन’ बताते हुए घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाब को धोखा दिया है. जिस तरह उन्होंने शरद पवार, शिवसेना और कांग्रेस को तोड़ने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया, वही गंदा खेल अब पंजाब में खेला जा रहा है. मान ने तंज कसा कि बीजेपी का पंजाब में कोई आधार नहीं है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments