Last Updated:
गाने ‘सरके चुनर’ मामले में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग के ऑफिस पहुंचे. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से उनकी करीबन 40 मिनट तक बातचीत हुई. संजय दत्त ने पेशी के बाद बाहर निकलते हुए मीडिया से बात नहीं की. संजय के वकील ने कहा, ‘संजय दत्त ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने बताया कि उन्हें गाने के बोल की जानकारी नहीं थी. उन्होंने महिलाओं और आयोग के प्रति अपने सम्मान के चलते माफी की पेशकश की है. साथ ही, आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों को शिक्षा देने का प्रस्ताव भी दिया.’ उन्होंने यह भी कहा कि जब गाना रिकॉर्ड किया गया था, तब वह किसी अन्य भाषा में था और उन्हें उसके शब्दों की जानकारी नहीं थी.
‘सरके चुनर’ गाने के बोल काफी विवादित हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने एक गाने ‘सरके चुनर’ के विवादित बोलों की वजह से चर्चा में आ गए हैं. इस मामले में उन्हें दिल्ली में मौजूद राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर में पेश होना पड़ा. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के सामने संजय दत्त की करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई. जब वह ऑफिस से बाहर निकले, तो उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन उनके वकील ने पूरे मामले की जानकारी दी. वकील ने बताया कि संजय दत्त ने आयोग के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखा है.
सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने सफाई दी कि उन्हें गाने के विवादित बोलों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि वह महिलाओं और संस्थाओं का बहुत सम्मान करते हैं. संजय की मानें, तो जब यह गाना रिकॉर्ड हुआ था, तब वह किसी दूसरी भाषा में था. इसलिए वह इसके शब्दों का सही मतलब नहीं समझ पाए थे. इसके बावजूद, उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए बिना किसी बहस के माफी मांग ली. साथ ही, उन्होंने अपनी तरफ से आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का प्रस्ताव भी दिया.
नोरा फतेही की गैरमौजूदगी से नाराज महिला आयोग
दूसरी तरफ, इसी केस में एक्ट्रेस नोरा फतेही को भी आयोग ने बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं. नोरा के न आने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने नाराजगी जाहिर की है. आयोग का कहना है कि वे अब अपनी लीगल टीम से सलाह लेंगे कि नोरा के खिलाफ आगे क्या कदम उठाया जाना चाहिए. फिलहाल संजय दत्त ने अपनी तरफ से मामला सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों और मेकर्स पर आयोग की नजर बनी हुई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि इस विवाद का अंत क्या होगा.
About the Author

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

