Tuesday, April 28, 2026
Homeबॉलीवुडधर्मेंद्र की वो खूबसूरत हीरोइन, रचाईं दो शादियां, तन्हा गुजार रही जिंदगी

धर्मेंद्र की वो खूबसूरत हीरोइन, रचाईं दो शादियां, तन्हा गुजार रही जिंदगी

Last Updated:

Rakhee Gulzar Now : बॉलीवुड सितारे पर्दे पर कई अच्छी चीजें करते नजर आते हैं लेकिन असल जिंदगी कुछ और होती है. कुछ ही एक्टर-एक्ट्रेस ऐसे हैं जो मंदिर जाते हैं, गौ सेवा करते हैं, पार्टियों से दूर रहते हैं. शराब का सेवन नहीं करते. बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस की जिंदगी निश्चित रूप से सीख देने वाली है. एक्ट्रेस अपने फॉर्म हाउस पर पशु-पक्षियों के बीच रहती है. गौ सेवा करती है. 30 साल के करियर में इस एक्ट्रेस ने दो नेशनल अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं. भारत सरकार ने पद्मश्री दिया. बॉलीवुड के कई कालजयी गाने इन पर फिल्माए गए हैं. ये एक्ट्रेस कौन हैं, आइये जानते हैं….

70 के दशक में धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस की निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. जिस फिल्मी माहौल से तंग आकर पति से तलाक लिया, बाद में उसी फिल्म लाइन में खुद उतर आईं. फिर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनीं. धर्मेंद्र के साथ 1970 में बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया. अपनी पहली ही फिल्म से अभिनय की धाक जमाई. एक्टिंग ऐसी थी कि अमिताभ बच्चन भी ‘दीदी’ कहकर बुलाते थे. आज यही एक्ट्रेस अपने फॉर्म हाउस में पशु-पक्षियों के बीच रहती हैं. गौ सेवा करती हैं. हम 70-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस राखी गुलजार की बात कर रहे हैं. मेगा स्टार अमिताभ बच्चन राखी को अपनी बहन मानते थे.  एक रोचक तथ्य यह भी है कि राखी के लिए लता मंगेशकर ने 5 ब्लॉकबस्टर गाने गाए हैं. ये गाने हैं : कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है (कभी-कभी), चल कहीं दूर निकल जाएं (दूसरा आदमी), झिलमिल सितारों का आंगन होगा (जीवन मृत्यु), दिल तो है दिल (मुकद्दर का सिकंदर), कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है (बेमिसाल), ऐ री पवन (बेमिसाल). आइये जानते हैं राखी गुलजार की लाइफ से जुड़े अनछुए पहलू…………

वेटरन एक्ट्रेस राखी गुलजार का असल नाम राखी मजूमदार है. उनका जन्म 15 अग्स्त 1947 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में हुआ था. पिता जूता कारोबारी थे. मां हाउस वाइफ थीं. 1963 में राखी की शादी अजय विश्वास से करा दी गई. अजय विश्वास बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर थे. राखी के ससुराल का माहौल फिल्मी थी. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का आना-जाना था. ऐसे में वो एडजस्ट नहीं कर पाईं.

rakhee gulzar now, rakhee gulzar age, rakhee gulzar life story, rakhee gulzar Shashi Kapoor best movies, rakhee gulzar best movies, rakhee gulzar superhit songs, rakhee gulzar first husband, rakhee gulzar second marriage date, rakhee gulzar first movie, rakhee gulzar daughter name, rakhee gulzar age, rakhee gulzar religion, rakhee gulzar movies with Amitabh, Why was Rakhee separated from Gulzar, Who is the first husband of Rakhee Gulzar, Did Gulzar slap Rakhee, why Gulzar Rakhee separated, Why did Rakhee Gulzar cut her hair,

दो साल बाद ही राखी का तलाक हो गया. राखी के साथ किस्मत ने अजीब खेल खेला. जिस फिल्मी माहौल से तंग आकर उन्होंने पति से तलाक लिया था, बाद में उसी फिल्म लाइन में उन्होंने खूब नाम कमाया. राखी ने बंगाली फिल्म से 1967 में फिल्मों में डेब्यू किया. उनके नाम की बहुत तारीफ हुई. कहा जाता है कि किसी फिल्म में सुनील दत्त ने उनका काम देखा था.राखी को अपनी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में साइन कर लिया. इस फिल्म के बनने में बहुत देर हुई. इस दौरान राखी को और फिल्में मिल गई. ताराचंद बड़जात्या ने उन्होंने अपनी फिल्म ‘जीवन मृत्यु’ के लिए साइन कर लिया. ‘जीवन मृत्य’ 1970 में राज श्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी. धर्मेंद्र इस फिल्म में हीरो थे. यही राखी की डेब्यू फिल्म साबित हुई. ‘जीवन मृत्यु’ फिल्म का एक गाना ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ आज भी सुपरहिट है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

rakhee gulzar now, rakhee gulzar age, rakhee gulzar life story, rakhee gulzar Shashi Kapoor best movies, rakhee gulzar best movies, rakhee gulzar superhit songs, rakhee gulzar first husband, rakhee gulzar second marriage date, rakhee gulzar first movie, rakhee gulzar daughter name, rakhee gulzar age, rakhee gulzar religion, rakhee gulzar movies with Amitabh, Why was Rakhee separated from Gulzar, Who is the first husband of Rakhee Gulzar, Did Gulzar slap Rakhee, why Gulzar Rakhee separated, Why did Rakhee Gulzar cut her hair,

‘जीवन मृत्य’ हिट फिल्म साबित हुई. राखी स्टार बन गईं. उनकी फीस भी बढ़ गई. 1971 में राखी की चार फिल्में ‘शर्मीली’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘लाल-पत्थर’ और ‘पारस’ रिलीज हुईं. ‘शर्मीली’ में राखी का डबल रोल थी. निगेटिव किरदार में राखी बहुत ही बोल्ड थीं. उनके लुक और स्टाइल की खूब तारीफ हुई. शशि कपूर उनके हीरो थे. राखी की पूरी इंडस्ट्री में चर्चा होने लगी. फिर राखी को ‘शहजादा’ फिल्म में राजेश खन्ना के अपोजिट काम करने का मौका मिला. 1972 की फिल्म ‘आंखों आंखों में’ के लिए राखी को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला था.

rakhee gulzar now, rakhee gulzar age, rakhee gulzar life story, rakhee gulzar Shashi Kapoor best movies, rakhee gulzar best movies, rakhee gulzar superhit songs, rakhee gulzar first husband, rakhee gulzar second marriage date, rakhee gulzar first movie, rakhee gulzar daughter name, rakhee gulzar age, rakhee gulzar religion, rakhee gulzar movies with Amitabh, Why was Rakhee separated from Gulzar, Who is the first husband of Rakhee Gulzar, Did Gulzar slap Rakhee, why Gulzar Rakhee separated, Why did Rakhee Gulzar cut her hair,

राखी फिल्म इंडस्ट्री में पॉप्युलर हो रही थीं. इसी बीच उनकी मुलाकातें गीतकार-निर्दीशक गुलजार से होने लगीं. दोनों ने शादी करने का फैसला किया. गुलजार का मूल नाम संपूर्ण सिंह कालरा है. 15 मई 1973 को दोनों ने शादी कर ली. यह राखी की दूसरी शादी थी.
1973 राखी के लिए बेस्ट साल रहा. इस साल उनकी ‘दाग’, ‘बनारसी बाबू’, ‘जोशीला’ और ‘हीरा-पन्ना’ जैसी फिल्में आईं. धर्मेंद्र के साथ ‘ब्लैकमेल’ भी इसी साल आई थी जिसका फेमस सॉन ‘पल-पल के दिल के पास तुम रहती हो’ आज भी सुपरहिट है. राजेश खन्ना के साथ ‘दाग’ जबर्दस्त हिट रही. धर्मेंद्र के साथ राखी ने सिर्फ दो फिल्मों में ‘जीवन मृत्यु’ और ‘ब्लैकमेल’ में काम किया.

rakhee gulzar now, rakhee gulzar age, rakhee gulzar life story, rakhee gulzar Shashi Kapoor best movies, rakhee gulzar best movies, rakhee gulzar superhit songs, rakhee gulzar first husband, rakhee gulzar second marriage date, rakhee gulzar first movie, rakhee gulzar daughter name, rakhee gulzar age, rakhee gulzar religion, rakhee gulzar movies with Amitabh, Why was Rakhee separated from Gulzar, Who is the first husband of Rakhee Gulzar, Did Gulzar slap Rakhee, why Gulzar Rakhee separated, Why did Rakhee Gulzar cut her hair,

13 दिसंबर 1973 को राखी ने बेटी मेघना को जन्म दिया. मेघना गुलजार जानी-मानी फिल्म निर्देशक हैं. गुलजार और राखी के बीच मनमुटाव हो गया. कहा जाता है कि गुलजार चाहते थे कि राखी फिल्मों में काम ना करें. वहीं राखी फिल्मों में काम करना चाहती थीं. उन दिनों गुलजार एक फिल्म ‘आंधी’ बना रहे थे. दूसरी ओर यश चोपड़ा राखी के साथ’कभी-कभी’ बना रहे थे. राखी को उन्होंने फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया. राखी को लगा जब उनके पति गुलजार फिल्म बनाएंगे तो फिल्म में ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गुलजार ने ‘आंधी’ के लिए सुचित्रा सेन को कास्ट कर लिया. इससे राखी अंदर ही अंदर बहुत दुखी हुईं.

rakhee gulzar now, rakhee gulzar age, rakhee gulzar life story, rakhee gulzar Shashi Kapoor best movies, rakhee gulzar best movies, rakhee gulzar superhit songs, rakhee gulzar first husband, rakhee gulzar second marriage date, rakhee gulzar first movie, rakhee gulzar daughter name, rakhee gulzar age, rakhee gulzar religion, rakhee gulzar movies with Amitabh, Why was Rakhee separated from Gulzar, Who is the first husband of Rakhee Gulzar, Did Gulzar slap Rakhee, why Gulzar Rakhee separated, Why did Rakhee Gulzar cut her hair,

‘आंधी’ फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हो रही थी. एक रात यूनिट के सभी लोग रात में होटल में पार्टी कर रहे थे. पार्टी के बीच से ही सुचित्रा सेन जाने लगी तो संजीव कुमार ने कलाई पकड़ ली. गुलजार ने बीच-बचाव किया. गुलजार सुचित्रा को होटल के कमरे तक छोड़ने गए लेकिन राखी ने देख लिया. राखी ने कुछ कहा तो गुलजार ने हाथ उठा दिया. फिर क्या था, दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए. राखी ने दोबारा फिल्मों में काम शुरू कर दिया.

राखी को 1974 की फिल्म ’27 डाउन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. 1976 में राखी को दो फिल्मों में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला. ये फिल्में थीं : कभी-कभी और तपस्या. तपस्या के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. 1977 की फिल्म ‘दूसरा आदमी’ के लिए भी राखी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला. 1978 की फिल्म तृष्णा, 1979 की फिल्म ‘जुर्माना’, 1981 की ‘बसेरा’ और 1982 की ‘शक्ति’ के लिए भी राखी को बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला. पर्दे पर राखी की जोड़ी अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के साथ खूब जमी. दोनों ने पहली बार ‘रेश्मा और शेरा’ में काम किया था. फिर दोनों ने ‘कभी-कभी’ ‘कसमें वादे’ ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘जुर्माना’, ‘काला पत्थर’, ‘बरसात की एक रात’, और ‘शक्ति’ जैसी फिल्मों में काम किया. राखी ने सबसे ज्यादा काम शशि कपूर के साथ किया.

राखी ने मां के रोल में अलग ही छाप छोड़ी. रॉकी और खलनायक फिल्म में वो संजय दत्त की मां बनी तो बाजीगर में शाहरुख खान के साथ यादगार भूमिका निभाई. राम-लखन में उन्होंने पावरफुल रोल निभाया. स्क्रीन पर वो अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ की मां बनीं. करण-अर्जुन फिल्म का उनका एक डायलॉग ‘मेरे करण-अर्जुन आएंगे’ आज भी उतना ही पॉप्युलर है. राखी ने बॉबी देओल की फिल्म ‘सोल्जर’, 1997 की बॉर्डर फिल्म में भी मां के रोल को अमर कर दिया.

2003 में राखी ने फिल्में छोड़ दीं. 2003 में ही उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया. राखी ने एक बार अपना दुख जाहिर करते हुए कहा था कि मैं अपने करियर से संतुष्ट हूं लेकिन गुलजार के निर्देशन में बनी किसी भी फिल्म में काम नहीं कर पाई. पहले राखी मुंबई के खार में अपने बंगले ‘मुक्तांगन’ में रहती थीं. फिर उसे बेचकर एक अपार्टमेंट में रहने लगी. बाद में पनवेल में एक फॉर्म हाउस में रहने लगीं. राखी अपने फॉर्महाउस में रहती है. पशु-पक्षियों की बीच प्रकृति के बेहद करीब रहती हैं. गायों की सेवा करती हैं. उनकी गौसेवा करते हुए फोटो भी वायरल हुई थी. राखी अपने फॉर्म हाउस में फल-सब्जियां उगाती हैं. किताबें पढ़ते हुए अपनी जीवन शांतिपूर्ण वातावरण में गुजारती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments