अशोकनगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। वार्ड नंबर 16 की प्राची शर्मा नाम की महिला राशन न मिलने की शिकायत करने आई थी। जनसुनवाई में मौजूद डॉक्टर रजनी छड़ी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाई और महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। महिला के साथ आई अन्य महिलाओं ने बताया कि प्राची पिछले चार-पांच दिनों से राशन दुकान पर राशन लेने के लिए भटक रही थी। जब उन्हें दुकान संचालक मिला, तो उसने राशन देने से मना कर दिया और उनकी राशन पर्ची फेंक दी। इसी परेशानी के कारण वे कलेक्टर से शिकायत करने आई थीं। इसी जनसुनवाई में कुछ बुजुर्ग सहारा स्टिक (छड़ी) मांगने पहुंचे थे। कलेक्टर साकेत मालवीय ने मौके पर ही उन्हें छड़ी उपलब्ध कराई। कलेक्टर की इस सहायता से प्रभावित होकर मुंगावली के स्टेशन मार्ग निवासी 101 वर्षीय बुजुर्ग फूल चंद अहिरवार ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इसके अतिरिक्त, ग्राम मूडरा बहादरा के मोकम सिंह यादव और मुंगावली निवासी लक्ष्मी नारायण सेन को भी छड़ी वितरित की गई। इन छड़ियों से वृद्धजनों को दैनिक जीवन में चलने-फिरने में सुविधा मिलेगी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई में दो घंटे से अधिक समय में कुल 226 आवेदक पहुंचे। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Source link
अशोकनगर की जनसुनवाई में बुजुर्ग को मिली छड़ी: कलेक्टर को सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया; शिकायत करने आई महिला गश्त खाकर गिरी – Ashoknagar News
RELATED ARTICLES

