Last Updated:
किस्मत कब किसको, कहां ले जाए कोई नहीं, जानता. ऐसा ही कुछ जितेंद्र की इस हीरोइन के साथ हुआ था. बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर सुर्खियों में रहीं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं मंदाकिनी, जिन्होंने कम समय में खूब स्टारडम देखा, लेकिन फिर अचानक इंडस्ट्री से दूर हो गईं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि विवादित पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं. उन्होंने अपने करियर में बहुत कम काम किया है.लेकिन करियर की पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था.

मंदाकिनी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से की थी. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. सफेद साड़ी वाले उनके कई सीन आज भी लोगों को याद हैं. फिल्म रिलीज होते ही मंदाकिनी हर तरफ छा गई थीं.

फिल्म में राज कपूर चाहते थे कि गंगा का रोल पद्मिनी कोल्हापुरे निभाए. लेकिन इस तरह के रोल करने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया था. फिल्म के 12 दिन की शूटिंग के बाद भी राज कपूर मंदाकिनी को रिप्लेस करने को तैयार थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पद्मिनी भी अपनी जिद पर अड़ी थी. वह इस फिल्म के लिए तैयार नहीं हुई. किसी तरह मन मारकर राज कपूर ने मंदाकिनी को ही गंगा बनाकर लोगों के सामने पेश किया. लेकिन इसी फिल्म ने गंगा को रातोंरात स्टार बनाया था. इस फिल्म के अलावा मंदाकिनी जितेंद्र के साथ साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंहासन’ में भी नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने जितेंद्र संग रोमांस किया था.

डेब्यू फिल्म से ही मंदाकिनी को बड़ी पहचान मिल गई. वह रातोंरात स्टार भी बनी. लेकिन दोबारा कभी इस फिल्म जैसी सफलता नहीं हासिल कर सकी. दरअसल उन्हें दाउद के साथ स्पॉट किया गया था. यहीं से उनका करियर ग्राफ गिरने लगा था.

90 के दशक में मंदाकिनी का नाम उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा गया था. उस दौर में वह काफी सुर्खियों में थीं. हालांकि, एक्ट्रेस ने हमेशा इन खबरों को खारिज किया, लेकिन इस विवाद का असर उनके करियर पर पड़ा.

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के रिश्ते की अफवाहें 90 के दशक की शुरुआत में सामने आई थीं. उस समय बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का साया था. मामला जब ज्यादा गहराया जब शारजाह में एक क्रिकेट मैच के दौरान साथ देखा गया. स्टेडियम से उनकी तस्वीरें सामने आईं और मीडिया में तेजी से वायरल हो गईं.

बता दें कि मंदाकिनी ने हमेशा ही दाऊद इब्राहिम के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते से साफ इनकार किया.बाद में उन्होंने अध्यात्म की राह पर चल पड़ीं और दलाई लामा की अनुयायी बन गईं. उन्होंने पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉ. काग्युर टी. रिनपोछे ठाकुर से शादी की.

