Saturday, May 2, 2026
Homeदेशअपराधियों की छुपने का अड्डा बना हिमाचल के ये जिला, अब भाई...

अपराधियों की छुपने का अड्डा बना हिमाचल के ये जिला, अब भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

दिल्ली पुलिस ने अपने रिश्ते के भाई की हत्या के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का नाम अभिषेक उर्फ भोला उर्फ करण है, जो मदनगीर का रहने वाला है. मार्च में मर्डर करने के बाद आरोपी फरार हो गया था और हिमाचल प्रदेश में आकर छिप गया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिल्ली में मर्डर का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार.

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश का कुल्लू जिला अपराधियों की छुपने की मनपसंद जगह बनता जा रहा है. अब  दिल्ली पुलिस ने अपने रिश्ते के भाई की हत्या के आरोपी को यहां से गिरफ्तार किया है. आरोपी को 27 अप्रैल को कुल्लू से गिरफ्तार किया गया था.

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का नाम अभिषेक उर्फ भोला उर्फ करण है और वह मदनगीर का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, आंबेडकर नगर थाने में भी आरोपी को ‘खराब चरित्र’ वाला व्यक्ति माना जाता है और उसे 27 अप्रैल को कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया.

जानकारी के अनुसार, नौ मार्च को मदनगीर के जी-ब्लॉक में भूमिया चौक के पास गोलीबारी हुई थी, जिसमें निखिल नागर की मौके पर ही मौत हो गई थी. जांच में पता चला कि अभिषेक ने अपने साथी राहुल उर्फ इशू के साथ मिलकर निखिल पर गोली चलाई थी. राहुल पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि अभिषेक फरार था.

पुलिस ने बताया कि निखिल की हत्या दो गुटों के बीच 2016 से चली आ रही दुश्मनी का नतीजा थी. 2021 में अभिषेक के भाई कुणाल की हत्या के बाद यह दुश्मनी और बढ़ गई थी, जिसमें निखिल भी शामिल था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाई थी और उसे एक साथी से पैसे भी मिले थे. पुलिस ने हिमाचल में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और न्यू मनाली बस स्टैंड के पास उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभिषेक दिल्ली के कई थानों में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, सरकारी कर्मचारियों पर हमला और शस्त्र अधिनियम जैसे कम से कम 18 मामलों में शामिल है. वह कई मामलों में भगोड़ा भी है. पुलिस ने बताया कि उसके बाकी साथियों की पहचान और अन्य अपराधों की जांच जारी है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments