Sunday, May 3, 2026
Homeबॉलीवुड'सलमान खान को मारने चाहते थे', गैलेक्सी अपार्टमेंट फायरिंग केस में बॉडीगार्ड...

‘सलमान खान को मारने चाहते थे’, गैलेक्सी अपार्टमेंट फायरिंग केस में बॉडीगार्ड की गवाही


Last Updated:

सलमान खान को पिछले कई सालों से धमकियां मिलती रही हैं. उनके घर के पर कई बार फायरिंग हो चुकी है. इस साल की शुरुआत में भी उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. इस मामले में एक दिन पहले हुई सुनवाई के दौरान के सलमान के बॉडीगार्ड ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

सुपरस्टार सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी एक घटना पर कोर्ट में सुनवाई में हुई. इस सुनवाई में सलमान के बॉडीगार्ड ने कोर्ट में गवाही देते दी. उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में मुंबई स्थित उनके घर के बाहर हुई फायरिंग एक हत्या की कोशिश थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beinghuman)

Salman khan bodyguard 4

कोर्ट की कार्यवाही के अनुसार, बॉडीगार्ड ने कहा कि सलमान खान के घर के बाहर जो गोलीबारी हुई, वह “उन्हें मारने की नीयत से” की गई थी. इस हमले की गंभीरता ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया और सलमान की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beinghuman)

Salman khan

यह घटना मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर हुई, जहां सलमान खान रहते हैं. जांचकर्ताओं ने इस हमले को एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों से जोड़ा है, जिन्होंने पहले भी सलमान खान को धमकियां दी थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beinghuman)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Salman khan bodyguard

पुलिस ने पहले दावा किया था कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और कई राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए थे. बाद में सुरक्षा कैमरों की फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beinghuman)

Salman khan bodyguard

इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने बड़ी जांच शुरू की और सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई, क्योंकि गिरोह से जुड़े लोगों की ओर से बार-बार धमकियां मिल रही थीं. सुनवाई के दौरान वकील ने कोर्ट में बताया कि यह हमला पहले से सोची-समझी साजिश थी, जिसका मकसद सलमान को डराना और उन्हें जान से मारना था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beinghuman)

Salman khan bodyguar

सलमान खान को पिछले कई सालों से धमकियां मिलती रही हैं, खासकर उन गिरोहों से जो कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं. अधिकारियों ने कहा है कि अभिनेता को लगातार खतरे के मद्देनजर सुरक्षा दी जा रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beinghuman)

Salman khan bodyguard

यह मामला अभी जांच के अधीन है और कई आरोपियों पर हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश और अवैध हथियार रखने के आरोप लगे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beinghuman)

Salman khan bodyguard

बात करें वर्कफ्रंट की, तो सलमान खान अब फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन ‘धुरंधर 2’ की वजह से इसे टाल दिया गया. अब यह फिल्म मई में रिलीज होने की संभावना है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beinghuman)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments