Sunday, May 3, 2026
Homeदेशघर में मकड़ी के जाले क्यों माने जाते हैं अशुभ? जानें वास्तु...

घर में मकड़ी के जाले क्यों माने जाते हैं अशुभ? जानें वास्तु के संकेत और उपाय


Last Updated:

घर में मकड़ी के जाले सिर्फ गंदगी नहीं वास्तु के अनुसार अशुभ संकेत भी माने जाते हैं. बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के मुताबिक, जाले नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं. खासकर पूजा घर, रसोई और पूर्वजों की तस्वीरों के पास जाले लगना शुभ नहीं माना जाता.

फरीदाबाद: घर में मकड़ी के जाले लगना एक आम बात है. चाहे आप कितनी भी सफाई कर लें कुछ दिनों बाद फिर किसी कोने, रसोई, बाथरूम या पूजा घर में जाले नजर आ ही जाते हैं. कई लोग इसे सिर्फ गंदगी मानते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में मकड़ी के जालों को शुभ नहीं माना गया है. कहा जाता है कि जहां जाले लगते हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है. यही वजह है कि बड़े-बुजुर्ग घर के हर कोने को साफ रखने की सलाह देते हैं.

घर में मकड़ी के जाले लगना अशुभ

Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया घर में मकड़ी के जाले लगना अशुभ संकेत माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है और धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियां भी शुरू हो सकती हैं. खासकर अगर पूजा घर में जाले लग जाएं तो पूजा-पाठ में बाधाएं आने लगती हैं और घर में सुख-शांति प्रभावित होती है.

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया रसोई घर में चूल्हे के ऊपर या आसपास जाले लगना भी अच्छा नहीं माना जाता. इससे घर में अन्न और धन की कमी होने लगती है. वहीं अगर मकड़ी दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में जाला बना ले जहां आमतौर पर घर का मुखिया रहता है तो इससे आर्थिक संकट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

बाथरूम में मकड़ी के जाले लगना पेट से जुड़ी बीमारियों का संकेत

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया बाथरूम में मकड़ी के जाले लगना पेट से जुड़ी बीमारियों का संकेत माना जाता है. वहीं अगर पूर्वजों की तस्वीरों पर जाले लग जाएं तो इसे पूर्वजों की नाराजगी से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए ऐसी जगहों की रोज सफाई बेहद जरूरी है. जहां जाले होते हैं वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता.

पूजा घर की सफाई रोज करनी चाहिए

मकड़ी के जालों से बचने के लिए घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला सकते हैं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. हफ्ते में एक बार गुग्गुल या लोबान धूनी जलानी चाहिए जिससे फायदा होता है. गंगाजल का छिड़काव करना भी शुभ माना जाता है. पूजा घर की सफाई रोज करनी चाहिए. जैसे हम अपने शरीर को रोज साफ रखते हैं वैसे ही भगवान के मंदिर को भी रोज साफ करना चाहिए.

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं रोज सफाई से न सिर्फ मकड़ी के जाले दूर रहते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments