Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में पड़ोसी ने लाठी-डंडे से किया हमला, एक जख्मी: सामान...

औरंगाबाद में पड़ोसी ने लाठी-डंडे से किया हमला, एक जख्मी: सामान लौटाने से मना पर मारपीट; 20 हजार रूपए लेने का भी लगाया आरोप​​​​​​​ – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती गांव में मकान निर्माण के लिए सेटरिंग का सामान मांगने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में रामजी कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घ

.

रामजी सिंह गांव में मकान बनवा रहे थे। छत ढलाई के लिए उन्होंने सेटरिंग का सामान किराए पर लिया था। पड़ोसी भी मकान बनवा रहा था। उसे भी सेटरिंग की जरूरत पड़ी। उसने रामजी से सामान मांगकर ले लिया। जब रामजी ने सामान वापस मांगा तो पड़ोसी ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में बहस हुई। बहस मारपीट में बदल गई।

घायल अस्पताल में भर्ती

पड़ोसी ने रामजी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रामजी मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण ले गए। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान रामजी ने बताया कि मारपीट के समय पड़ोसी ने उनके पास रखे बीस हजार रुपए भी छीन लिए। यह पैसा सेटरिंग मालिक को देने के लिए रखा गया था। घटना की सूचना बारुण थाना पुलिस को दे दी गई है।

घायल अस्पताल में भर्ती है।

थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि धनौती गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments