Thursday, May 28, 2026
HomeबॉलीवुडJaswinder Bhalla Death Reason: जसविंदर भल्ला का निधन कैसे हुआ, अचानक कॉमेडियन...

Jaswinder Bhalla Death Reason: जसविंदर भल्ला का निधन कैसे हुआ, अचानक कॉमेडियन को क्या हुआ? जानिए मौत का असल कारण


Last Updated:

Jaswinder Bhalla Death Real Reason: जसविंदर भल्ला की मौत का असली कारण सामने आ गया है. उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा.

Jaswinder Bhalla Death Reason: जसविंदर भल्ला का निधन कैसे हुआ, अचानक क्या हुआ?जसविंदर भल्ला पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम रहे.
नई दिल्ली. पंजाबी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह निधन हो गया. वह 65 साल के थे. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. 23 अगस्त यानी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मोहाली में होगा. जब से कॉमेडियन के निधन की खबर आई तब से लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या था. शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. लेकिन अब उनकी निधन की असल वजह सामने आई है.

बीबीसी पंजाबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जसविंदर भल्ला को बुधवार (20 अगस्त) शाम ब्रेन स्ट्रोक आया था. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये है कॉमेडियन की मौत का असली कारण

बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उनका काफी खून भी बह गया था. अस्पताल में लाने के बाद से डॉक्टर्स लगातार कोशिश कर रहे थे, लेकिन इलाज के बावजूद शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली. जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा.

सेलेब्स और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन की खबर से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है. कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं. गिप्पी ग्रेवाल ने भावुक होकर लिखा – ‘यकीन करना मुश्किल है. मैं सदमे में हूं. वे हमारे लिए पिता जैसे, मेंटर और अद्भुत कलाकार थे. उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनकी यादें और सिखाई बातें हमेशा मेरे साथ रहेंगी. वे हमेशा मेरे दिल में रहेंगे.’ वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- ‘जसविंदर भल्ला जी का दुनिया से अचानक जाना बेहद दुखद है. छंकटियां की झंकार के मौन से दिल बेहद दुखी है.’

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments