Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानअदालतों के विवाद राजीनामे से निपटाने‌ की कवायद: सीकर, चूरू और...

अदालतों के विवाद राजीनामे से निपटाने‌ की कवायद: सीकर, चूरू और झुंझुनूं के 55 नए मीडिएटर्स को दी ट्रेनिंग, 9 मई को लगेगी लोक अदालत – Sikar News




सीकर की अदालतों में पेंडिंग मुकदमों को राजीनामे से निपटाने लिए वनडे‌ रोल प्ले ट्रेनिंग हुई। सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता और कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (MCPC), राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA) के तत्वावधान में रविवार को ट्रेनिंग हुई। रोल प्ले ट्रेनिंग में शेखावाटी क्षेत्र के फौजदारी, दीवानी, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, राजस्व और उपभोक्ता मामलों में कानूनी लड़ाई के बिना विवाद निपटाने का तरीका बताया गया। गौरतलब है कि 9 मई को इस साल की दूसरी लोक अदालत होगी। 55 मध्यस्थों को दी गई ट्रेनिंग सीकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रूपा गुप्ता के निर्देशन में नवनियुक्त 55 मध्यस्थों के लिए रोल प्ले ट्रेनिंग दी गई। इसकी शुरुआत ट्रेनर जज बालकृष्ण गोयल और नीरज कुमार भारद्वाज ने की। DLSA सेक्रेटरी शालिनी गोयल ने दोनों ट्रेनर जज को पौधा भेंटकर स्वागत किया। इंचार्ज जज वीरेंद्र कुमार मीणा ने बताया- इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 55 नवनियुक्त मीडिएटर्स (47 एडवोकेट और 8 रिटायर्ड/वर्किंग अधिकारीगण) के स्किल्स का डवलपमेंट करना और उन्हें मीडिएटरशिप की नई टेक्नीक की प्रैक्टिस करवाई गई। ट्रेनिंग के विभिन्न सेशन में मीडिएटरशिप के सिद्धांतों, प्रैक्टिकल और टेक्निकल विषयों के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सीनियर ट्रेनर्स ने मीडिएटरशिप की जरुरत और कानूनी विवादों को आपसी समझ से सुलझाने के कौशल पर जोर दिया। DLSA सेक्रेटरी शालिनी गोयल ने आभार जताया। शुरुआती सत्र में CJM विकास कुमार स्वामी भी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments