Monday, May 4, 2026
HomeफूडMango Chutney Recipe: गर्मियों में उठाएं इस खास चटपटी चटनी का लुत्फ,...

Mango Chutney Recipe: गर्मियों में उठाएं इस खास चटपटी चटनी का लुत्फ, स्वाद में लाजवाब; सेहत के लिए भी फायदेमंद


X

गर्मियों में उठाएं इस खास चटपटी चटनी का लुत्फ, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

 

arw img

Mango Chutney Recipe: गर्मियों में जब भूख कम लगती है और शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है, तब कच्चे आम और प्याज की चटनी एक बेहतरीन देसी सुपरफूड के रूप में सामने आती है. इस चटनी का खट्टा-मीठा और हल्का तीखा स्वाद न केवल साधारण खाने को स्वादिष्ट बना देता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है. कच्चा आम शरीर की गर्मी को कम करने और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है, वहीं प्याज भी लू से बचाव में कारगर माना जाता है. यही वजह है कि यह कॉम्बिनेशन गर्मियों में खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में यह चटनी एक बेहतरीन साइड डिश के रूप में काम करती है. इसे रोटी, पराठा, दाल-चावल या किसी भी स्नैक्स के साथ आसानी से खाया जा सकता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि साधारण भोजन भी खास बन जाता है. साथ ही यह चटनी हल्की होती है और पेट पर भारी नहीं पड़ती, इसलिए इसे रोजाना के भोजन में भी शामिल किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments